Headlines

10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग कल:5 केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व क्रिकेटर मैदान में; 5700 करोड़ की संपत्ति वाला सबसे अमीर प्रत्याशी भी

10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग कल:5 केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व क्रिकेटर मैदान में; 5700 करोड़ की संपत्ति वाला सबसे अमीर प्रत्याशी भी

नई दिल्ली1 घंटे पहले
चुनाव आयोग के कर्मचारी EVM और VVPAT लेकर हेलिकॉप्टर से झारखंड के संवेदनशील मतदान केंद्र जाते हुए।

2024 लोकसभा चुनाव के चौथे फेज में सोमवार (13 मई) को 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर वोटिंग होगी।

2019 में इन सीटों पर सबसे ज्यादा भाजपा ने 42, वाईएसआर कांग्रेस ने 22, बीआरएस ने 9 और कांग्रेस ने 6 सीटें जीती थीं। अन्य को 17 सीटें मिली थीं।

इस फेज में देश के दो सबसे अमीर प्रत्याशी मैदान में हैं। आंध्र प्रदेश के गुंटूर से TDP प्रत्याशी के पास 5,705 करोड़ रुपए और तेलंगाना की चेवेल्ल सीट से भाजपा प्रत्याशी के पास 4,568 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

चुनाव आयोग के मुताबिक इलेक्शन के चौथे फेज में कुल 1,717 कैंडिडेट्स मैदान में हैं, जिनमें 1,540 पुरुष और 170 महिला उम्मीदवार हैं। इनमें महिलाएं केवल 10% हैं।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) के मुताबिक, इस फेज के 1,710 उम्मीदवारों में से 21% यानी 360 उम्मीदवार पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, 476 यानी 28% उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनके पास एक करोड़ या उससे ज्यादा की संपत्ति है। 24 ने अपनी संपत्ति शून्य बताई है।

543 लोकसभा सीटों में तीसरे फेज तक 284 सीटों पर मतदान हो गया है। 13 मई तक कुल 380 सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। बाकी 3 चरणों में 163 सीटों पर मतदान होगा।

274 कैंडिडेट्स पर हत्या, किडनैपिंग जैसे गंभीर मामले दर्ज
ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, 274 कैंडिडेट ऐसे हैं जिन पर हत्या, किडनैपिंग जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें से 17 उम्मीदवारों को किसी न किसी मामले में दोषी ठहराया गया है। 11 उम्मीदवारों पर हत्या और 30 पर हत्या की कोशिश के मामले हैं।

50 उम्मीदवारों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हैं। इनमें से 5 पर रेप का मामला भी दर्ज है। वहीं, 44 कैंडिडेट्स पर हेट स्पीच से जुड़े मामले दर्ज हैं।

28 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति
ADR ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इलेक्शन के चौथे फेज में 1,710 उम्मीदवारों में से 476 यानी 28 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनके पास एक करोड़ या उससे ज्यादा की संपत्ति है। कैंडिडेट्स के पास औसत संपत्ति 11.72 करोड़ रुपए है। शिवसेना (शिंदे गुट), BJD, RJD, शिवसेना (UBT), TDP और BRS के सभी प्रत्याशी करोड़पति हैं।

24 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति शून्य बताई है। वहीं, आंध्र प्रदेश की बापटला सीट से निर्दलीय उम्मीदवार कट्टा आनंद बाबू के पास कुल 7 रुपए की संपत्ति है।

चौथे चरण में 5 केंद्रीय मंत्रियों और दो पूर्व क्रिकेटर्स की प्रतिष्ठा दांव पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024