Headlines

अखिलेश के लिए प्रचार करने पहुंचे राहुल गांधी:कहा-मोदी डर गए हैं, अडाणी-अंबानी से कह रहे मुझे बचाओ; वे 2024 में PM नहीं बनेंगे

कन्नौज से अखिलेश यादव खुद चुनाव लड़ रहे हैं। राहुल गांधी उनका प्रचार करने के लिए शुक्रवार को पहुंचे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कन्नौज और फिर कानपुर में संयुक्त रैली की। कन्नौज में राहुल ने कहा-नरेंद्र मोदी डर गए हैं। वे इसी डर के मारे अपने मित्रों से कह रहे हैं- अडाणी-अंबानी मुझे बचाओ। इंडी गठबंधन ने घेर लिया है। मैं हारने वाला हूं। राहुल ने दावा किया कि 2024 में मोदी पीएम नहीं बनेंगे।

मोदी ने करोड़ों युवाओं को बेरोजगार कर दिया। वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से करोड़ों रुपए लिए। आप मर रहे थे और वो कह रहे थे कि थाली बजाओ और ताली बजाओ। नफरत को खत्म करने के लिए हमने मोहब्बत फैलाई है।

अखिलेश और राहुल ने काफी देर तक मंच पर बातचीत की।

अखिलेश ने कहा-भाजपा की हार में केवल 4 चरण और 4 कदम बाकी है। भाजपा का पूरा बैलेंस खराब कर दो। कन्नौज में जितने भी बड़े-बड़े काम दिखाई दे रहे हैं सपा सरकार ने करवाए हैं। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी रैली में शामिल हुए।

उन्होंने कहा- भाजपा के लोग इतनी नफरत करते हैं, इतना अपमान करते हैं कि जो 5 साल मुख्यमंत्री रहे उनके घर को गंगाजल से धोया और कन्नौज में जब अखिलेश मंदिर गए तो उसे धोया।

कन्नौज से अखिलेश खुद चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला भाजपा सांसद सुब्रत पाठक से है। कानपुर में कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा मैदान में हैं। जबकि भाजपा ने रमेश अवस्थी को टिकट दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024