Headlines

पुंछ आतंकी हमले के तीन संदिग्धों की तस्वीर सामने आई:इनमें पाकिस्तान का पूर्व कमांडो और लश्कर कमांडर शामिल; कुलगाम में फिर एनकाउंटर शुरू

पुंछ आतंकी हमले के तीन संदिग्धों की तस्वीर सामने आई:इनमें पाकिस्तान का पूर्व कमांडो और लश्कर कमांडर शामिल; कुलगाम में फिर एनकाउंटर शुरू

श्रीनगरकुछ ही क्षण पहले
पुंछ हमले के आतंकियों की ये तीन तस्वीरें सामने आई हैं।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 4 मई को वायुसेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में शामिल तीन संदिग्धों के नाम और उनकी तस्वीर सामने आई है। इन आतंकियों में से एक पाकिस्तानी सेना का पूर्व कमांडो इल्यास उर्फ फौजी है, दूसरा लश्कर का कमांडर अबु हमजा और तीसरा पाकिस्तनी आतंकी हदून है।

इस हमले में वायुसेना का एक जवान शहीद हो गया था और चार घायल हो गए थे। सेना ने हमले में शामिल आतंकियों के स्कैच जारी करने के साथ उन पर 20 लाख के इनाम का ऐलान भी किया है। हमले के सिलसिले में पूछताछ के लिए करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। बुधवार को लगातार पांचवें दिन सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है।

आतंकियों की ये तीन तस्वीरें सामने आई हैं…

वायुसेना के काफिले पर आतंकियों ने फायरिंग की थी
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 4 मई को एयरफोर्स जवानों पर हुए आतंकी हमले में पांच जवान घायल हुए थे। इलाज के दौरान एक जवान की मौत हो गई। यह हमला पुंछ के शाहसितार इलाके में हुआ। आतंकियों ने सुरक्षाबलों के दो वाहनों पर भारी फायरिंग की। इसमें से एक वाहन एयरफोर्स का था। दोनों गाड़ियां सनाई टॉप जा रही थीं। आतंकियों की गोलियां वाहन के सामने और साइड वाले शीशे को पार कर गईं।

आतंकियों ने जो गोलियां चलाईं, उनके निशान ट्रक के सामने लगे ग्लास पर देखे जा सकते हैं।

कुलगाम में दूसरे दिन भी जारी मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में रेडवानी पाईन इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फिर मुठभेड़ शुरू हो गई है। इससे पहले मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया था।

मरने वालों में आतंकी लश्कर का टॉप कमांडर बासित डार भी था, जिस पर 10 लाख रुपए का इनाम था। वह कश्मीर में कई लोगों की हत्या में शामिल रहा है। वहीं, मारा गया दूसरा आतंकी फहीम अहमद था, जो आतंकियों की मदद करता था।

लश्कर मांडर बासित डार पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
रेडवानी पाईन इलाके में इसी घर में आतंकी छिपे थे, जहां आग लग गई।
यह तस्वीर लश्कर के टॉप कमांडर बासित अहमद डार की है। उस पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

सुरनकोट में पिछले साल दिसंबर में भी हमला हुआ था
सुरनकोट में 21 दिसंबर को सेना के काफिले पर आतंकियों ने हमला किया था। इसमें 5 जवान शहीद हो गए थे। वारदात को 4 आतंकियों ने अंजाम दिया था। आतंकियों ने अमेरिकी M-4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल से स्टील बुलेट फायर की थीं। ये स्टील बुलेट सेना के वाहनों की मोटी लोहे की चादर को पार करते हुए जवानों को लगीं।

पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। आतंकियों ने सोशल मीडिया पर हमले वाली जगह की तस्वीरें भी जारी कीं, जिसमें M-4 राइफल के इस्तेमाल का दावा किया गया।

डेरा की गली और बुफलियाज के एक अंधे मोड़ पर घात लगाए आतंकियों ने काफिले पर अमेरिकी एम-4 असॉल्ट राइफल से स्टील बुलेट फायर की थीं।

इसी साल जनवरी में भी पुंछ में हमला हुआ था
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में इसी साल 12 जनवरी को आतंकियों ने सेना के वाहन पर हमला किया था। इसके बाद जवानों को जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। इसमें किसी के भी घायल या मौत की खबर नहीं आई थी।

इंटेलिजेंस के मुताबिक, 250-300 आतंकी भारत में घुसपैठ को तैयार
16 दिसंबर 2023 को BSF के एक सीनियर अफसर ने इंटेलिजेंस के हवाले से जानकारी दी थी कि पाकिस्तान सीमा में 250 से 300 आतंकी लॉन्चपैड पर हैं। ये जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में हैं। अफसर ने बताया कि सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है। सीमा पार से किसी भी तरह की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी जाएगी।

बीएसएफ के आईजी अशोक यादव ने पुलवामा में बताया कि आतंकी गतिविधियों को देखते हुए हम (बीएसएफ) और सेना संवेदनशील इलाकों पर नजर रखे हुए हैं और सतर्क हैं। पिछले कुछ सालों में सुरक्षाबलों और कश्मीर के लोगों के बीच जुड़ाव बढ़ा है। अगर लोग हमारा सहयोग करें तो हम विकास के कामों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकते हैं। पूरी खबर यहां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024