जम्मू कश्मीर के पुंछ में 4 मई को एयरफोर्स के काफिले पर हमला हुआ था, जिसमें 1 जवान कॉर्पोरल विक्की पहाड़े शहीद हो गए थे और 4 अन्य जवान घायल हो गए थे। सोमवार को सेना ने हमले में शामिल आतंकियों के स्कैच जारी किए हैं। साथ ही उन पर 20 लाख के इनाम का ऐलान भी किया है।
इसी हमले के सिलसिले में पुलिस ने पूछताछ के लिए करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं पुंछ के डन्ना टॉप, शाहस्टार, शिंद्रा और सनाई टॉप इलाकों में बड़े पैमाने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान तीसरे दिन भी जारी है।
शहीद जवान विक्की पहाड़े का अंतिम संस्कार आज
हमले में शहीद हुए एयरफोर्स के जवान विक्की पहाड़े का आज गृह ग्राम नोनिया करबल (छिंदवाड़ा) में अंतिम संस्कार होगा। सेना के हेलिकॉप्टर से उनका पार्थिव शरीर नागपुर से सुबह 10.30 बजे इमलीखेड़ा हवाई पट्टी (छिंदवाड़ा) लाया गया। गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद विशेष वाहन से पार्थिव शरीर को परासिया रोड से नोरिया करबल ले जाया गया।
विक्की 5 साल के बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए 7 जून को छिंदवाड़ा आने वाले थे। 10 दिन पहले ही छोटी बहन की गोद भराई की रस्म थी। इसके लिए 1 महीने की छुट्टी लेकर आए थे। 18 अप्रैल को ही वे छिंदवाड़ा से ड्यूटी पर लौटे थे। पढ़ें पूरी खबर…
