NEET UG एग्जाम के पेपर लीक होने के आरोप लग रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( NTA) ने सोमवार को इन आरोपों को बेबुनियाद बताया। NEET की परीक्षा 5 मई को देश के 557 एग्जाम सेंटर्स पर हुई थी।
इस दौरान, राजस्थान के सवाई माधोपुर के एक सेंटर और छत्तीसगढ़ के बालोद सेंटर पर हिंदी मीडियम की जगह इंग्लिश मीडियम का पेपर बांट दिए गए। यहां से कुछ छात्र पेपर लेकर भाग गए। NTA ने कहा कि इनमें से ही किसी ने पेपर वायरल किया होगा। हालांकि तब तक पेपर शुरू हो चुका था, इसलिए इसे पेपर लीक नहीं माना जाएगा।
उधर, बिहार में NEET की परीक्षा में सॉल्वर गैंग के 9 लोग गिरफ्तार किए गए। पटना पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 मेडिकल स्टूडेंट हैं। वहीं, पूर्णिया से भी 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। सभी मेडिकल स्टूडेंट हैं। महाराष्ट्र के नवी मुंबई से भी एक डमी फर्जी कैंडिडेट की गिरफ्तारी हुई है।
राहुल, प्रियंका ने कहा, ये स्टूडेंट्स के सपनों के साथ धोखा
राहुल और प्रियंका गांधी ने कहा कि यह छात्र-छात्राओं और उनके परिवारों के सपनों के साथ धोखा है।
राजस्थान: हिंदी की जगह अंग्रेजी पेपर बंटे, 116 स्टूडेंट्स ने दोबारा दिया था एग्जाम
सवाईमाधोपुर के बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर मानटाउन सेंटर पर 5 मई को NEET के पेपर के दौरान हंगामा हो गया। यहां हिंदी माध्यम के छात्रों को अंग्रेजी माध्यम का और अंग्रेजी माध्यम वालों को हिंदी माध्यम का पेपर दे दिया गया।
विरोध करने पर पुलिस ने स्टूडेंट्स के साथ मारपीट की। इससे परिजन ने स्कूल में विरोध प्रदर्शन किया। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एनटीए ने शाम 6 बजे से रात 9.30 बजे तक फिर से परीक्षा करवाई, इसमें 120 स्टूडेंट्स बैठे। पूरी खबर पढ़ें
