Headlines

लोकसभा चुनाव-2024:प्रमोद कृष्णम बोले- रायबरेली से प्रियंका को टिकट न देना कांग्रेस की साजिश, 4 जून के बाद पार्टी दो हिस्सों में बंटेगी

रायबरेली लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी को टिकट नहीं देना कांग्रेस की बड़ी साजिश का हिस्सा है। इससे पार्टी दो धड़ों में बंट जाएगी। कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शनिवार को ये बातें कही।

कृष्णम ने आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी पार्टी और परिवार में चल रही साजिश का शिकार हैं। “मैंने पहले ही कहा था कि राहुल गांधी प्रियंका को चुनाव नहीं लड़ने देंगे। कृष्णम ने कहा कि राहुल अगर अमेठी से चुनाव नहीं लड़ना चाहते तो वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ सकते थे।

जिस तरह से राहुल गांधी ने अमेठी छोड़ा, उससे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है। प्रियंका गांधी चुनाव नहीं लड़ रही हैं, यह अब उनके समर्थकों के दिलों में ज्वालामुखी का रूप ले रहा है जो 4 जून के बाद फूटेगा। कांग्रेस अब राहुल और प्रियंका गुट में बंट जाएगी।

मुझे लगता है कि राहुल गांधी को रायबरेली के बजाय रावलपिंडी से चुनाव लड़ना चाहिए, क्योंकि उनकी लोकप्रियता और मांग पाकिस्तान में बढ़ रही है।

रायबरेली सीट सोनिया गांधी के छोड़ने के बाद चर्चा थी कि यहां से प्रियंका चुनावी आगाज कर सकती हैं। लेकिन ऐन वक्त पर पार्टी ने यहां से राहुल गांधी को उतार दिया। राहुल का मुकाबला भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह से है। वहीं अमेठी में स्मृति ईरानी के खिलाफ पार्टी ने केएल शर्मा को उतारा है।

लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स सिलसिलेवार तरीके से पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024