Headlines

लोकसभा चुनाव-2024:असम CM बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान में बहुत लोकप्रिय, वहां चुनाव लड़े तो जीत जाएंगे

असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार (3 मई) को कहा कि पाकिस्तान में राहुल गांधी बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं। पाकिस्तान में अगर चुनाव होता है और राहुल गांधी खड़े होते हैं तो वे बहुत ज्यादा वोट से जीतेंगे।

हिमंत ने कहा कि पाकिस्तान में राहुल से हम नहीं जीत सकेंगे। पाकिस्तान जो चाहेगा भारत में उसका उल्टा होगा। दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन के राहुल गांधी की तारीफ की थी। इसके बाद सरमा का ये बयान आया है।

शिवसेना (UBT) की स्टार प्रचारक को लेने आया हेलिकॉप्टर क्रैश
महाराष्ट्र के महाड में शिवसेना (UBT) गुट की नेता और पार्टी की स्टार प्रचारक सुषमा दगडू अंधारे को रिसीव करने आया हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। सुषमा को कोंकण से बारामती जाना था। घटना शुक्रवार सुबह 9.30 बजे के करीब हुई।

सुषमा ने बताया कि उन्हें चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए बारामती जाना था। मैं हेलीपेड तक कार से पहुंची। मैंने देखा कि हेलिकॉप्टर ने आसमान में 2-3 चक्कर लगाए। इसके बाद लैंड होते वक्त क्रैश हो गया। उन्होंने बताया कि हेलिकॉप्टर का पायलट घायल हुआ है।

सुषमा दगड़ू अंधारे शिव सेना ठाकरे गुट की स्टार प्रचारक हैं। वह राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र की लेक्चरर भी हैं।

हादसे का वीडियो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024