Headlines

जब तक मोदी जिंदा है संविधान नहीं बदल सकते:चाईबासा में पीएम बोले- आदिवासियों, दलितों और ओबीसी आरक्षण को हाथ नहीं लगा पाओगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे के तहत आज चाईबासा पहुंचे। यहां उन्होंने टाटा कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और झामुमो पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि अलग झारखंड किसने बनाया, अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया। कांग्रेस ने झारखंड के लिए क्या किया है। झारखंड के विकास पर ब्रेक लगा देनी वाली कौन, कांग्रेस। कांग्रेस को ये मंजूर नहीं था कि यहां का संसाधन आपके काम आए।

पीएम मोदी ने कहा, भाजपा और झारखंड का दिल का रिश्ता है। झारखंड को, यहां के लोगों की भावनाओं को अगर कोई समझता और सुलझाता है तो वह सिर्फ भाजपा है। हमें हमेशा पता होता है कि आपके मन में क्या है।

उन्होंने कहा, कांग्रेस ने आदिवासियों के मान सम्मान को चोट पहुंचाई है। इंडी गठबंधन किस मुंह से वोट मांग रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस-जेएमएम में लूट करने, भ्रष्टाचार करने की बहुत बड़ी रेस चल रही है। यहां कांग्रेसी सांसद के ठिकाने से 300 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए। झारखंड को लूटने की रेस कहां तक पहुंच गई है? यह लूट का जो पैसा निकल रहा है, वह किसका है? यह आपके पैसे की लूट है।

विपक्ष पर हमला जारी रखते हुए पीएम मोदी ने साथ ही कहा कि वो संविधान से खिलवाड़ नहीं करने देंगे। जब तक मोदी जिंदा है, तुम संविधान को हाथ नहीं लगा पाओगे। तुम आदिवासियों, दलितों और ओबीसी के आरक्षण को हाथ नहीं लगा पाओगे।

चाईबासा में सभा के बाद पीएम मोदी आज शाम रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां वो भारत माता चौक से न्यू मार्केट रातू रोड तक 3 घंटे रोड शो करेंगे। पीएम रात में राजभवन में ही रुकेंगे। शनिवार को पीएम पलामू और गुमला में सभा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024