Headlines

लोकसभा चुनाव-2024:एक्ट्रेस रूपाली गांगुली भाजपा में शामिल; संजय राउत बोले- चुनाव में माहौल बनाने के लिए राष्ट्रपति को अयोध्या भेजा गया

रूपाली ने कहा मुझे सही काम करने के लिए लोगों के आशीर्वाद की आवश्यकता है।

अनुपमा टीवी सीरियल की एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने बुधवार (1 मई) भाजपा में जॉइन कर ली है। भाजपा के जनरल सेक्रेटरी विनोद तावड़े ने उन्हें दिल्ली के पार्टी हेडक्वार्टर में सदस्यता दिलाई। रूपाली ने कहा- विकास के महायज्ञ में अपने योगदान के लिए मैंने भाजपा की सदस्यता ली है। रूपाली के साथ एस्ट्रोलॉजर अमेय जोशी भी पार्टी में शामिल हुए।

उधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आज अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने वाली है। इसे लेकर शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने कहा- चुनाव है न इसलिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अयोध्या भेजा गया है। जब प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी तब उन्हें वहां नहीं बुलाया गया था। तब उन्हें इन सबसे दूर रखा गया, लेकिन अब चुनाव है इसलिए चुनाव में माहौल बनाने के लिए उन्हें वहां भेजा गया है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा- जब द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति बनीं तो विपक्ष को यह पसंद नहीं आया। कांग्रेस चुनाव के दौरान झूठ फैलाने का काम करती रही है। जब यह स्पष्ट हो गया कि निमंत्रण (प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का) वर्तमान और पूर्व राष्ट्रपतियों को भेजा गया था, तो राहुल गांधी का झूठ देश के सामने उजागर हो गया।

लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स देखें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024