केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक सहित 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 30 स्थानों पर एक साथ छज्ञपेमारी की है। एजेंसी ने ऐप आधारित धोखाधड़ी वाली निवेश योजना से संबंधित मामले में यह कार्रवाई की है। अब तक की तलाशी में मोबाइल फोन, कंप्यूटर हार्ड ड्राइव, सिम कार्ड, एटीएम/डेबिट कार्ड, ईमेल खाते और विभिन्न दस्तावेजों सहित महत्वपूर्ण डिजिटल सबूत जब्त किए हैं।
ओडिशा के बालासोर में टॉरपीडो एंटी सबमरीन मिसाइल का ट्रायल सफल, DRDO ने डेवलप की है
भारत ने ओडिशा के बालासोर के तट पर सुपरसोनिक मिसाइल टॉरपीडो का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। इसका पूरा नाम असिस्टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो एंटी-सबमरीन मिसाइल सिस्टम है। डिफेंस रिसर्च डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन ने इसकी जानकारी दी है।
वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन बने नेवी के वाइस चीफ, एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी की जगह लेंगे
वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को नेवल स्टाफ का वाइस चीफ बनाया गया है। कृष्णा स्वामीनाथन नेवी के नए चीफ बने एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे।
बुधवार दिल्ली स्थित साउथ ब्लॉक में एक सेरेमनी में उन्हें यह पदभार सौंपा गया। इस दौरान उन्हें नेवी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
इससे पहले वाइस एडमिरल स्वामीनाथन ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को नमन किया।
