Headlines

लोकसभा चुनाव-2024:इंदौर से कांग्रेस कैंडिडेट अक्षय कांति ने नामांकन वापस लिया, भाजपा में शामिल; विजयवर्गीय बोले- स्वागत है

इंदौर में लोकसभा चुनाव से 14 दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नामांकन वापस ले लिया है। यानी वे अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने उन्होंने सोमवार को भाजपा महासचिव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला के साथ कलेक्टर कार्यालय जाकर नामांकन वापस ले लिया। इंदौर में नाम वापसी का आज ही आखिरी दिन है।

कलेक्टर कार्यालय से नामांकन वापस लेने के बाद अक्षय भाजपा कार्यालय पहुंचे और पार्टी में शामिल हो गए। कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पर लिखा- इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम का भाजपा में स्वागत है।

कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

सूरत में कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा रद्द, भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध जीते
इससे पहले गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से 22 अप्रैल को BJP कैंडिडेट मुकेश दलाल निर्विरोध चुने गए। दरअसल यहां से कांग्रेस कैंडिडेट नीलेश कुंभाणी का पर्चा रद्द हो गया था। उनके पर्चे में गवाहों के नाम और हस्ताक्षर में गड़बड़ी थी।

इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस समेत 10 प्रत्याशी मैदान में थे। 21 अप्रैल को 7 निर्दलीय कैंडिडेट ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। बीएसपी कैंडिडेट प्यारे लाल भारती ही बचे थे, जिन्होंने सोमवार 22 अप्रैल को पर्चा वापस ले लिया। इस तरह मुकेश दलाल निर्विरोध चुने गए। भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, निलेश कुंभाणी भाजपा से मिले हुए थे। पूरी रिपोर्ट पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024