Headlines

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई के खिलाफ लुकआउट नोटिस:सलमान खान के घर कराई फायरिंग, जालंधर से 2 गुर्गों की गिरफ्तारी के बाद एक्शन

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई के खिलाफ लुकआउट नोटिस:सलमान खान के घर कराई फायरिंग, जालंधर से 2 गुर्गों की गिरफ्तारी के बाद एक्शन

जालंधर7 घंटे पहले
गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई, लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान की फोटो।

अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करवाने के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई का मुंबई पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। मुंबई पुलिस द्वारा जारी किए गए एक बयानों में कहा गया है कि 14 अप्रैल को अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुक आउट नोटिस (एलओसी) जारी कर दिया गया है। इसे लेकर मुंबई पुलिस ने एजेंसियों से भी रिपोर्ट शेयर की है।

मुख्यारोपी और शूटर सागर पाल के पिता ने कहा था कि बेटा जालंधर कमाने के लिए गया था। मुंबई कैसे पहुंचा इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं।

जालंधर के गिरफ्तार हुए थे हथियार सप्लायर

मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा बीते दिन जालंधर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिन्होंने मुख्यारोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को हथियार मुहैया करवाए थे। आरोपियों की पहचान सोनू सुभाष चंदर (37) और अनुज थापन (32) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पंजाब के अबोहर के रहने वाले हैं। आरोपी अनुज ट्रक पर हैल्पर के तौर पर काम करता था।

वही, सुभाष किसान है और साथ में एक किराने की दुकान भी चलाता है। अनुज पर पंजाब और हरियाणा में पहले से कई केस दर्ज हैं और वह शुरू से लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ है। दोनों ने पनवेल में 15 मार्च को दो पिस्तौलें डिलीवर की थीं।

जालंधर पुलिस को बिना बताए गिरफ्तार कर ले गई मुंबई पुलिस

प्राथमिक जानकारी के अनुसार मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम गुरुवार को जालंधर पहुंच गई थी। इसे लेकर जिले की पुलिस के साथ संपर्क नहीं किया गया था। क्योंकि वह केंद्र सरकार से वॉरंट लेकर आई थी। जिले की पुलिस को बिना बताए गुरुवार को उक्त आरोपी सिटी से गिरफ्तार किए गए और उसी वक्त उन्हें मुंबई ले जाया गया।

आरोपियों को जल्द पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। दोनों आरोपियों के पुलिस ने फोन जब्त कर लिए थे। सूत्रों के अनुसार उक्त आरोपियों ने ही सागर पाल और विक्की गुप्ता को दो पिस्टल और 38 जिंदा रौंद मुहैया करवाए थे।

गैंगस्टर लॉरेंस के कहने पर सलमान के घर के बाहर फायरिंग हुई थी।

वेपन देने से पहले किया था टेस्ट

मिली जानकारी के अनुसार उक्त आरोपियों द्वारा हथियारों की डिलीवरी से पहले दोनों वेपनों का टेस्ट किया था। आरोपियों ने जालंधर में उक्त दोनों वेपनों से एक एक बार गोली चला कर देखी थी। कुल 40 रौंद उनके पास थे। दो गोलियां चलाने के बाद उनके पास 38 रौंद बचे थे।

जो कि आरोपियों ने सागर पाल और विक्की को सौंप दिए थे। 38 राउंड में से 5 राउंड सागर पाल ने सलमान के घर पर फायर किया था। 17 राउंड, तापी नदी से मुंबई क्राइम ब्रांच ने बरामद की है। जबकि 16 राउंड मिसिंग है। पुलिस उक्त रौंद को तलाश में लगी हुई है। सागर पाल और विक्की गुप्ता को 29 अप्रैल तक पुलिस ने रिमांड पर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024