Headlines

वोटिंग प्रतिशत बढ़ने पर बोले सीएम-वोटिंग बीजेपी के पक्ष में:जनता ने पीएम मोदी के विश्वास पर वोट किया, बीजेपी पहुंचकर लिया फीडबैक

प्रदेश में आज दूसरे चरण का मतदान समाप्त होने के बाद सभी 25 सीटों पर चुनाव सम्पन्न हो गए हैं। दूसरे चरण की 13 सीटों पर वोटिंग खत्म होने के बाद आज सीएम भजनलाल शर्मा बीजेपी कार्यालय पहुंचे। यहां सीएम ने चुनाव में लगी टीम से फीडबैक भी लिया।

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में वोटिंग कैसी भी हो, वो बीजेपी के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का मूड अच्छा है। उन्होंने पीएम मोदी के विश्वास पर वोट किया हैं।

सीएम ने कहा कि मैं प्रदेश की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने बढ़चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने दुनिया मे देश का गौरव बढ़ाने, भ्रष्टचार औऱ तुष्टीकरण रोकने, देश और राजस्थान को विकसित बनाने के लिए वोट दिया हैं।

सीएम भजनलाल शर्मा के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय संगठक वी सतीश भी फीडबैक बैठक में मौजूद रहे।

सीएम ने चुनाव टीम ने लिया फीडबैक
सीएम भजनलाल शर्मा ने आज मतदान समाप्त होने के बाद बीजेपी कार्यालय पहुंचकर चुनाव में लगी पूरी टीम से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने पूरी टीम का आभार भी जताया। प्रदेश में चुनाव के लिए बीजेपी की चुनाव प्रबंधन, कंट्रोल रूम, सोशल मीडिया और आईटी की टीम सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगे हुए थे।

आज बीजेपी कार्यालय पहुंचकर सीएम भजनलाल शर्मा ने सभी टीमों के सदस्यों से मुलाकात करके उनसे चुनाव का फीडबैक लिया। इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय संगठक वी सतीश भी मौजूद रहे। दरअसल बीजेपी में प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रशेखर के जाने के बाद से ही यह पद खाली पड़ा है।

बीजेपी ने इस पद पर किसी की नियुक्ति नहीं की हैं। ऐसे में चुनावों को लेकर केन्द्र ने वी सतीश को राजस्थान भेजा था। वी सतीश ने इन चुनावों में पूरे समय बीजेपी कार्यालय में रहकर सभी तैयारियों की मॉनिटरिंग की। वहीं प्रदेश व केन्द्रीय नेतृत्व के बीच सेतू का काम भी किया। इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा ने बीजेपी कार्यालय में सभी के साथ डिनर भी किया।

मोदी है उम्मीद, मोदी है विश्वास
दूसरे चरण का चुनाव समाप्त होने के बाद बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भी मतदाताओं का आभार जताया। सीपी जोशी ने कहा कि ‘मोदी है उम्मीद, मोदी है विश्वास’ इसलिए मोदी साथे है आपणो राजस्थान। लोकतंत्र में जनता द्वारा जनता के लिए सरकार चुनी जाती है और आज प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटियों पर विश्वास जताते हुए तीसरी बार हैट्रिक लगाने का काम पूरा कर दिया हैं।

मतदान के बाद हम विश्वास से कह सकते हैं कि प्रदेश की सभी 25 सीटों पर कमल खिलेगा। लोकतंत्र के अनुष्ठान में जिस प्रकार आमजन ने आगे आकर बड़ी संख्या में मतदान किया है, उसके लिए प्रदेश की जनता का अनंत आभार प्रकट करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024