Headlines

होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा सीट के लिए वोटिंग:अब तक 45.71% मतदान, पिपरिया आगे; भाजपा नेता ने पुलिस को दी देख लेने की धमकी

LIVE

होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा सीट के लिए वोटिंग:अब तक 45.71% मतदान, पिपरिया आगे; भाजपा नेता ने पुलिस को दी देख लेने की धमकी

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को होशंगाबाद – नरसिंहपुर सीट के लिए वोट डाले जा रहे हैं। फिल्म एक्टर आशुतोष राणा मुंबई से वोट डालने के लिए गृहग्राम गाडरवारा (नरसिंहपुर) पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘लोकतंत्र हमें हमारे बुजुर्गों से मिला श्रेष्ठतम वरदान है, इसीलिए वोट जरूर दें।’

होशंगाबाद (नर्मदापुरम) के एसएनजी स्कूल के केंद्र पर भाजपा जिला कार्यालय मंत्री चरणजीत सिंह ने पुलिसकर्मियों को देख लेने की धमकी दी। बूथ के अंदर मोबाइल ले जाने पर पुलिस ने उन्हें रोका तो वे नाराज हो गए।

होशंगाबाद – नरसिंहपुर सीट के लिए कब – कितना 

48 मिनट पहल
52 मिनट पहले

होशंगाबाद लोकसभा के लिए दोपहर 1 बजे तक विधानसभावार वोटिंग…

  • गाडरवारा: 45.98%
  • होशंगाबाद: 39.53%
  • नरसिंहपुर: 45.04%
  • पिपरिया: 50.50%
  • सिवनी मालवा: 48.24%
  • सोहागपुर: 47.72%
  • तेंदुखेड़ा: 47.59%
  • उदयपुरा: 41.49%
01:32 PM26 अप्रैल 2024

कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल का सुरेश पचौरी पर बयान…

कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल भोपाल से इटारसी मतदान के लिए पहुंचे। उन्होंने पत्नी के साथ गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर मतदान किया।

01:10 PM26 अप्रैल 2024

तेंदूखेड़ा विधायक ने मतदान किया…

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ पटेल ने गृहग्राम रीछा (नरसिंहपुर) में मतदान किया।
01:02 PM26 अप्रैल 2024

पूर्व राज्यसभा सांसद ने मतदान किया…

पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने नरसिंहपुर के करेली में मतदान किया।
12:35 PM26 अप्रैल 2024

​​​​​​​मेहराघाट में आधा घंटा रुकी रही वोटिंग

नर्मदापुरम जिले के मेहराघाट में दोपहर 12.22 बजे नई ईवीएम आने पर मतदान शुरू हुआ। यहां दोपहर 11.250 बजे ईवीएम में खराबी आ गई थी।

वहीं, सिवनी – मालवा विधानसभा के खल गांव में सुबह 11 बजे के बाद मतदान शुरू हुआ। यहां ग्रामीण टूटी रोड से नाराज थे। प्रशासन ने उन्हें मनाया। सोहागपुर के पास निम्भोरा गांव के 255 पोलिंग बूथ पर लोगों ने सड़क-पुलिया निर्माण को लेकर मतदान का बहिष्कार कर दिया।

सिवनी – मालवा में सुबह बीएलओ और पुलिसकर्मियों में बहस हो गई। पुलिसकर्मियों ने बीएलओ को पोलिंग बूथ से 100 मीटर दूर जाकर बैठने को कहा था।

12:29 PM26 अप्रैल 2024

बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशी के अपने-अपने दावे…

भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह ने अपने गृह ग्राम चांदौन में वोट डाला। उन्होंने दावा करते हुए कहा, ‘इस बार मध्यप्रदेश में पूरी 29 सीट आएंगी।’ कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा ने नरसिंहपुर के बूथ-43 पर वोट डाला। उन्होंने कहा, ‘देश में विकास, रोजगार और किसानों के लिए एमएसपी का कानून बन सके, इसलिए वोट जरूर करें।’

12:23 PM26 अप्रैल 2024

भाजपा नेता और पुलिस में बहस…

होशंगाबाद (नर्मदापुरम) के एसएनजी स्कूल के केंद्र पर भाजपा जिला कार्यालय मंत्री चरणजीत सिंह की पुलिस से बहस हो गई। उन्होंने पुलिसकर्मी को देख लेने की धमकी दे डाली। भाजपा नेता मोबाइल लेकर पोलिंग बूथ के अंदर एजेंट को खाना देने गए थे। एसआई अशोक सेंगर ने टोका तो भाजपा नेता नाराज हो गए।

भाजपा नेता मोबाइल लेकर पोलिंग बूथ में पहुंचे थे।
12:15 PM26 अप्रैल 2024

मेहराघाट में ईवीएम खराब…

नर्मदापुरम जिले के मेहराघाट ग्राम में दोपहर 11.50 बजे ईवीएम में खराबी आ गई। सुबह से अब तक यहां 300 वोट डाले जा चुके हैं। वहीं, सिवनी – मालवा विधानसभा के आदिवासी ग्राम रांझी में मतदान केंद्र पर सुबह 8.30 ईवीएम बंद हो गई। ईवीएम बदलकर वोटिंग शुरू कराई गई।

11:54 AM26 अप्रैल 2024

होशंगाबाद लोकसभा के लिए सुबह 11 बजे तक विधानसभावार वोटिंग…

  • गडरवारा: 32.32%
  • होशंगाबाद: 26.29%
  • नरसिंहपुर: 32.23%
  • पिपरिया: 35.36%
  • सिवनी मालवा: 34.00%
  • सोहागपुर: 34.71%
  • तेंदुखेड़ा: 34.03%
  • उदयपुरा: 30.39%
11:45 AM26 अप्रैल 2024

आशुतोष राणा ने गाडरवारा में मतदान किया…

11:42 AM26 अप्रैल 2024

मंत्री राव उदय प्रताव ने गृहग्राम में डाला वोट…

मध्यप्रदेश के कैबिनेट मिनिस्टर राव उदय प्रताप सिंह ने गृहग्राम लोलरी के बूथ-44 (नरसिंहपुर) पर परिवार के साथ मतदान किया…

11:37 AM26 अप्रैल 2024

नर्मदापुरम विधायक डाॅ. सीतासरन शर्मा ने इटारसी में वोट डाला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024