बिहार में 5 सीटों पर वोटिंग:भागलपुर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने किया मतदान; कटिहार में विदाई से पहले वोट डालने पहुंची दुल्हन
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग में बिहार की 5 सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में मतदान हो रहा है। सुबह 11 बजे तक 5 सीटों में 22.56 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
भागलपुर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने मतदान किया। टिकट कटने पर कहा- कोई टीस नहीं, मैं सरकार में 10 साल रहा हूं। वहीं पूर्णिया से निर्दलीय लड़ रहे पप्पू यादव ने वोट डालने के बाद कहा कि देश के पीएम से लेकर सीएम तक एक व्यक्ति को समाप्त करने में लगे हैं।
कटिहार में दुल्हन ने वोट डाले बिना ससुराल जाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद वो दूल्हे के साथ मतदान करने पहुंची। पहले फेज में कम वोटिंग के बाद दूसरे चरण में वोटर्स में उत्साह दिख रहा है। बांका, भागलपुर, पूर्णिया में हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, इसके बीच मतदाताओं की लंबी लाइन देख रही है।
इसमें 50 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 47 पुरुष और मात्र 3 महिला कैंडिडेट्स हैं। इस फेज में 3 सीटों पर सीधा तो दो पर त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है। इन 5 लोकसभा क्षेत्र में 93 लाख 96 हजार 298 वोटर्स वोट कर रहे हैं। इनमें 48,81,437 पुरुष वोटर्स हैं और 45,14,455 महिला वोटर्स हैं। वहीं थर्ड जेंडर वोटर्स की संख्या 306 है। जबकि 2379 वोटर्स ऐसे हैं जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है। 1,37,773 वोटर्स पहली बार वोट करेंगे। इनके लिए कुल कुल 9,322 बूथ बनाए गए हैं।
पांचों में से किसी लोकसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित घोषित नहीं किया गया है। सभी जगह शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। गर्मी के कारण केवल बांका के कुछ बूथों की टाइमिंग घटाकर शाम 4 बजे तक की गई है।
कटिहार में विदाई से पहले वोट डालने पहुंची दुल्हन
पूर्णिया में महिला वोटर्स में खासा उत्साह, अपडेट दे रहे रिपोर्टर आकाश
किशनगंज से AIMIM प्रत्याशी अख्तरुल ईमान ने डाला वोट
पूर्णिया के धमदाहा विधानसभा से वोटिंग की नई तस्वीर
भागलपुर में लाठी के सहारे बूथ जाती बुजुर्ग महिला वोटर
अश्विनी चौबे ने कहा- मुझे कोई टीस नहीं है, मैं 10 साल सरकार में रहा
भागलपुर के दियारा क्षेत्रों में चुनाव के दौरन बोट से पुलिस पेट्रोलिंग हो रही है
केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भागलपुर में मतदान किया
किशनगंज में मतदान के लिए पहुंचे बुजुर्ग दंपती
