यूपी की 8 सीटों पर 4 घंटे में 24% वोटिंग:हापुड़ में फर्जी CBI इंस्पेक्टर गिरफ्तार, गाजियाबाद में ढोल-नगाड़ों के साथ वोट डालने पहुंची दुल्हन
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में वेस्ट यूपी की 8 सीटों मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अमरोहा, अलीगढ़ और मथुरा में वोटिंग चल रही है।
सुबह 11 बजे तक यानी 4 घंटे में 24.31% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा अमरोहा में 28.45% और सबसे कम बागपत में 22.74 % वोटिंग हुई।
हापुड़ में फर्जी CBI इंस्पेक्टर गिरफ्तार हुआ है। आरोपी लाल बत्ती कार से आया और बूथ चेक करने लगा। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया।
गाजियाबाद में एक दुल्हन ढोल-नगाड़ों के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंची और वोट डाला। नोएडा में एक बूथ पर सांप निकल आया। इसके चलते थोड़ी देर के लिए वोटिंग रुक गई। बाद में ग्रामीणों ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। गाजियाबाद, बागपत, नोएडा और अमरोहा में EVM खराब हो गई।
8 सीटों पर 91 कैंडिडेट मैदान में हैं। इसमें 81 पुरुष और 10 महिला कैंडिडेट हैं। भाजपा के 4 सांसद भी चुनाव लड़ रहे हैं। 1.67 करोड़ वोटर्स इन उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे। 2019 में 8 में से 7 सीट भाजपा ने जीती थीं। एक सीट (अमरोहा) बसपा ने जीती थी।
लाइव अपडेट्स
गाजियाबाद में ढोल नगाड़ों के साथ वोट डालने पहुंची दुल्हन
गाजियाबाद में संगम विहार की रहने वाली दुल्हन अनामिका ढोल नगाड़ों के साथ वोट डालने पहुंची।
अनामिका ने कहा- राष्ट्र धर्म सबसे पहले होता है। उसके बाद ही सारे धर्म होते हैं। मैंने महिला सुरक्षा, सफाई और राष्ट्र के विकास के नाम पर वोट किया ।
11 बजे तक सबसे कम बागपत में वोटिंग
बुलंदशहर में मतदान केंद्र के बाहर मारपीट
गाजियाबाद में एक ही परिवार के 10 लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब
गाजियाबाद में एक ही परिवार के 10 लोगों के नाम वोटर लिस्ट में गायब हैं। चमन कॉलोनी में रहने वाली आरा ने बताया- मेरे परिवार में 13 लोग हैं, लेकिन सिर्फ 3 ही लोगों के नाम वोटर लिस्ट में हैं। ऐसे तमाम लोग हैं, जिनके वोट इस बार कट गए हैं।
मेरठ से सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा पर मुकदमा
मेरठ में सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा पर मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि उन्होंने चुनाव प्रचार बंद के बाद सोशल मीडिया पर मतदाताओं से वोट देने की अपील की।
सड़क बनवाने की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार
अमरोहा के हसनपुर तहसील के झुंडी गांव के लोगों ने सड़क बनवाने की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया। करीब सवा घंटे तक मतदान रुका रहा। SDM भगत सिंह ने ग्रामीणों को सड़क बनवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोबारा मतदान शुरू हुआ।
हापुड़
एडीजी बोले- बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
मेरठ के एडीजी डीके ठाकुर ने – मतदाता उत्साह के साथ वोट डाल रहे हैं। बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। फर्स्ट फेज की तुलना में इस बार बेहतर वोटिंग होगी।
उन्होंने लोगों से अपील की कि घर से निकलकर वोट जरूर करें। अगर वोटर्स को कोई परेशानी हो रही है, तो 100 नंबर कॉल करे। उसकी परेशानी दूर की जाएगी।
सपा का आरोप- अमरोहा में कार्यकर्ताओं को धमका रही पुलिस
समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि अमरोहा नौगावां सादत में बूथ संख्या 15 पर सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस धमका रही है। चुनाव आयोग इसका संज्ञान ले और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।
आकाश आनंद ने वोट डाला, कहा- बसपा बेहतर परफॉर्मेंस करेगी
बसपा के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर आकाश आनंद ने परिवार के साथ वोट डाला। उन्होंने कहा-इस बार बसपा पहले से बेहतर परफॉर्मेंस करेगी। चुनाव के बाद किसी गठबंधन के साथ जाना है या नहीं, इसको लेकर विचार करेंगे।
मेरठ में सेल्फी पॉइंट में भगवान राम और पीएम की तस्वीर
मेरठ में बेगमपूल बूथ के पास सेल्फी पॉइंट लगाया है। इसमें श्रीराम और पीएम मोदी की तस्वीर लगी है। इसमें लिखा है-विकसित और सुरक्षित भारत के लिए कमल का फूल का बटन दबाकर भाजपा को सफल बनाएं।
सेकेंड फेज का रण ग्राफिक से डिलेट में समझिए….
