Headlines

लोकसभा चुनाव 2024:शाह बोले- तेलंगाना में मुस्लिमों का आरक्षण खत्म करेगी भाजपा, SC-ST और OBC को मिलेगा लाभ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि भाजपा तेलंगाना में मुस्लिमों का आरक्षण खत्म कर देगी। एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण लाया जाएगा। शाह सिद्दीपेट में मेडक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार एम रघुनंदन राव के लिए चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा- कांग्रेस ने तेलंगाना में सरकार बनते ही राज्य को दिल्ली का एटीएम बना दिया है। BRS और कांग्रेस मिली हुई है। दोनों पार्टियां तेलंगाना लिबरेशन डे नहीं मनाते, क्योंकि वे मजलिस (AIMIM) से डरते हैं।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने पिछले महीने कहा था कि कांग्रेस सरकार मुस्लिमों को शिक्षा-रोजगार में 4 प्रतिशत आरक्षण जारी रखेगी।

दूसरी तरफ, PM नरेंद्र मोदी आगरा में कहा-कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर मुस्लिम लीग का ठप्पा लगा है। कांग्रेस ने पिछले दरवाजे से खेल खेलना शुरू कर दिया है। ठान लिया है कि धर्म के आधार पर रिजर्वेशन लाकर रहेगी।

देशभर में लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स यहां पढ़ें…

लाइव अपडेट्स

14 मिनट पहले

शिंदे बोले- पीएम मोदी का काम हिमालय जैसा

छत्रपति संभाजीनगर में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दस साल के काम की उपलब्धियों की तुलना हिमालय से की। उन्होंने कहा- कांग्रेस द्वारा किया गया काम पहाड़ी के समान है। शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा- इतनी तेजी से रंग बदलने वाला गिरगिट कभी नहीं देखा।

21 मिनट पहले

PM बोले- कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण लाएगी, आपकी प्रॉपर्टी हड़पेगी

आगरा में चुनावी सभा के दौरान जनता का अभिवादन करते PM नरेंद्र मोदी।

PM नरेंद्र मोदी आगरा में कहा-कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर मुस्लिम लीग का ठप्पा लगा है। कांग्रेस ने पिछले दरवाजे से खेल खेलना शुरू कर दिया है। ठान लिया है कि धर्म के आधार पर रिजर्वेशन लाकर रहेगी।

मोदी ने कहा- यूपी के 2 लड़के पिछले दरवाजे से OBC का हक छीनने का प्लान बना रहे। कांग्रेस के लोग कहते हैं आपकी संपत्ति की जांच होगी। शहजादे कहते हैं उनकी नजर लॉकर तक पहुंचेगी। महिलाएं अपना गला कटवा देंगी, लेकिन किसी को मंगल सूत्र नहीं देंगी। पढ़ें पूरी खबर…

22 मिनट पहले

तेजस्वी बोले-

03:04 PM25 अप्रैल 2024

साक्षी महाराज की नामांकन रैली में 21 बुलडोजर

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा उम्मीदवार साक्षी महाराज ने गुरुवार को नामांकन दाखिल करने से पहले एक रैली निकाली। रैली में 21 बुलडोजर भी शामिल रहे।

02:45 PM25 अप्रैल 2024

पूर्णिया कैंडिडेट बीमा भारती के PA के पास मिला 10 लाख कैश

बिहार के पूर्णिया से RJD प्रत्याशी बीमा भारती के दो PAs को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों के पास से 10 लाख रुपए कैश मिला है। पुलिस को शक है कि इन पैसों का इस्तेमाल चुनाव में होने वाला था। फिलहाल पैसों के सोर्स का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस बीमा भारती के PA अरविंद जायसवाल और महावीर मंडल को लेकर रूपौली थाने में लेकर आई है। यहां पर दोनों से पूछताछ की जा रही है।

बीमा भारती रूपौली से JDU की विधायक रही हैं। चुनाव के ऐनवक्त पर JDU छोड़कर RJD में शामिल हुई थीं। लालू यादव ने उन्हें पूर्णिया लोकसभा सीट से टिकट दिया है। पूरी खबर पढ़ें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024