Headlines

लोकसभा चुनाव-2024:छत्तीसगढ़ में मोदी बोले- कांग्रेस के नेता सिर्फ तिजोरी भरते हैं; मायावती बोलीं- बसपा जीती तो वेस्ट यूपी को राज्य बनाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के सक्ती में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर निशाना लगाते हुए कहा कि 60 साल तक एक ही परिवार ने खुद या रिमोट से सरकार चलाई। इस दौरान कांग्रेस के नेता सिर्फ अपना तिजोरी भरने का काम किया।

पीएम ने नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के बयान पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि, गरीब सेवा के प्रयासों पर यहां कांग्रेस वाले कहते हैं कि मोदी का सिर फोड़ देंगे। जब तक मेरे देश की माताएं-बहनें बैठी हैं, कोई मेरा कुछ नहीं कर सकता है। ये माताएं-बहनें मेरी रक्षा कवच हैं। पढ़ें पूरी खबर…

उधर, बसपा सुप्रीमो मायावती ने मेरठ में चुनावी रैली में ऐलान किया कि राज्य में बसपा की सरकार बनी तो वेस्ट यूपी को अलग राज्य बनांएगे। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि मेरठ में हाईकोर्ट बेंच लाने का पूरा प्रयास करेंगे। मायावती बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी के लिए जनसभा करने पहुंची। पढ़ें पूरी खबर…
देशभर में लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स सिलसिलेवार यहां पढ़ें…

लाइव अपडेट्स

3 मिनट पहले

किरेन रिजिजू बोले- राहुल राजनीति के लिए तैयार नहीं

दार्जिलिंग में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को कहा- राहुल गांधी को नहीं पता वह क्या कह रहे हैं। वह राजनीति के लिए तैयार नहीं हैं। बेहतर होगा कि वह पूरी तरह से राजनीति छोड़ दें। उन्होंने दावा किया कि राजनीतिक परिस्थितियां और जनता का मूड भाजपा के पक्ष में है। दार्जिलिंग में हमारे उम्मीदवार अच्छे वोटों से जीतेंगे। उत्तरी बंगाल में भी कई सीटों पर भाजपा जीतेगी।

11 मिनट पहले

मेरठ में योगी आदित्यनाथ ने रोड शो किया

13 मिनट पहले

डिंपल यादव ने कहा- भाजपा राशन में धांधली कर रही

17 मिनट पहले

संजय सिंह बोले- बागपत में भाजपा हारेगी

18 मिनट पहले

प्रियंका गांधी बोलीं- पेट्रोल-डीजल, सोना-चांदी सब महंगे हुए

04:36 PM23 अप्रैल 2024

अखिलेश बोले- पीएम का बयान लोकतंत्र को कमजोर करने वाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024