Headlines

क्या धोनी ने किया कांग्रेस का प्रचार:क्रिकेटर की यह तस्वीर देख लोग बोले, ‘धोनी भी मानते हैं कि हाथ ही बदलेगा हालात’; सच कुछ और

क्या धोनी ने किया कांग्रेस का प्रचार:क्रिकेटर की यह तस्वीर देख लोग बोले, ‘धोनी भी मानते हैं कि हाथ ही बदलेगा हालात’; सच कुछ और

3 घंटे पहले

सोशल मीडिया पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का एक फोटो वायरल हो रहा है। फोटो में धोनी अपने दाएं हाथ का पंजा और बाएं हाथ की एक उंगली दिखाते नजर आ रहे हैं।

  • वायरल तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि धोनी कांग्रेस का चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
  • क्रिकेटर की इस तस्वीर को इसी दावे के साथ एक्स पर कई वेरिफाइड और नॉन वेरिफाइड यूजर्स शेयर कर रहे हैं।

वायरल दावे से जुड़ा पोस्ट हमें हाशिम नाम के एक वेरिफाइड एक्स यूजर के अकाउंट पर देखने को मिला। हाशिम ने अपने ट्वीट में लिखा था-धोनी भी कर रहे हैं कांग्रेस का प्रचार, हाथ बदलेगा हालात धोनी।

देखें ट्वीट:

 

धोनी की वायरल तस्वीर से जुड़ा दूसरा ट्वीट हमें रिटायर्ड विंग कमांडर अनुमा आचार्य के एक्स अकाउंट पर भी देखने को मिला। अपने ट्वीट में अनुमा ने लिखा था-समझने वाले समझ गये हैं जो न समझे, वो ‘नारंगी’ हैं। #NoVoteToBJP

देखें ट्वीट:

Ms

एक्स पर रिटायर्ड विंग कमांडर अनुमा आचार्य को 1 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। खबर लिखे जाने तक उनके इस ट्वीट को 9 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके थे। वहीं, 2400 लोगों ने इसे रीट्वीट किया था।

वेरिफाइड एक्स यूजर अंकित सिंह ने भी क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की इस वायरल तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा-महेंद्र सिंह धोनी कांग्रेस को वोट देने के लिए कह रहे हैं। धोनी के सभी कट्टर प्रशंसकों को कांग्रेस को वोट देना चाहिए। धोनी भी मानते हैं कि हाथ ही बदलेगा हालात।

देखें ट्वीट:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024