Headlines

LIVE लोकसभा चुनाव-2024:कांग्रेस की 18वीं लिस्ट, पंजाब-बिहार के 7 नाम, महाराजगंज से बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद के बेटे आकाश को टिकट नई दिल्ली22 मिनट पहले कांग्रेस ने सोमवार 22 अप्रैल को लोकसभा उम्मीदवारों की 18वीं लिस्ट जारी की। इसमें पंजाब और बिहार के 7 नाम हैं। बिहार में प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे आकाश को टिकट दिया गया है। पश्चिमी चंपारण से मदन मोहन तिवारी, मुजफ्परपुर से अजय निषाद, महाराजगंज आकाश प्रसाद सिंह, समस्तीपुर से सनी हजारी और सासाराम से मनोज कुमार को टिकट दिया गया है। वहीं, पंजाब में होशियारपुर से यामिनी गोमर और फरीदकोट से अमरजीत कौर सहोके को उतारा है। ADVERTISEMENT Ads by इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के कांकेर में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कहा कि देश के मठ मंदिरों पर कांग्रेस की नजर है। यहां का पैसा कहां जाने वाला है? मनमोहन सिंह की बात याद करो, उन्होंने कहा था कि संसाधन, रिसोर्सेस पर पहला अधिकार माइनॉरिटी का है। हम कहते हैं कि पहला हक गरीबों, दलितों और आदिवासियों का है। शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस को मिर्ची लगी है।कांग्रेस के घोषणा पत्र में सबकी संपत्ति का सर्वे कराने की बात है। मोदीजी ने जब यह बात बताई तो कांग्रेस ​​​​प्रधानमंत्री पर सवाल उठा रही है। राहुल गांधी इसे स्पष्ट करें। क्यों करना है इस सर्वे को? पढ़ें पूरी खबर… देशभर में लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स सिलसिलेवार यहां पढ़ें… लाइव अपडेट्स 48 मिनट पहले हरियाणा कांग्रेस ने कहा- पार्टी कैंडिडेट्स की फेक लिस्ट सोशल मीडिया पर शेयर हो रही कांग्रेस की हरियाणा यूनिट ने बताया कि राज्य की नौ लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की एक फर्जी लिस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। पार्टी ने इसे छवि खराब करने की कोशिश बताया है। हरियाणा कांग्रेस के प्रेसिडेंट उदय भान ने कहा कि नॉमिनेशन प्रक्रिया एक हफ्ते बाद शुरू होनी है। उम्मीदवारों के नाम उसके पहले ही घोषित किए जाएंगे। 53 मिनट पहले तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्‌डी ने कहा- पीएम मोदी हार के डर से ऐसी बातें कर रहे हैं तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्‌डी ने पीएम मोदी के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो लोगों की संपत्ति का बंटवारा करेगी। रेवंत रेड्‌डी ने कहा कि पीएम ऐसी बातें हार के डर से कर रहे हैं। रेड्‌डी निजामाबाद में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस सत्ता में आई है तो दलितों, आदिवासियों और OBCs को उनका अधिकार दिया है, और ऐसा करने के लिए किसी और का हिस्सा नहीं छीना है। 08:08 PM 22 अप्रैल 2024 केरल सीएम का राहुल गांधी से सवाल- केरल कांग्रेस एंटी-CAA रैलियों से गायब क्यों केरल के मुख्यमंत्री पिन्नाराई विजयन ने सोमवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि देशभर में हो रहे एंटी-CAA प्रोटेस्ट से कांग्रेस गायब है। उन्होंने राहुल गांधी से पूछा कि क्या उन्होंने केरल कांग्रेस को इन रैलियों में भाग लेने से मना किया है। विजयन ने कहा कि ये मेरा अनुमान है, ये सही या गलत हो सकता है। अगर हम गलत हैं, तो कांग्रेस हमें बताए। राहुल गांधी केरल की यात्रा कर रहे हैं, वे बता सकते हैं कि मैं जो कह रहा हूं वो सही है कि नहीं। राहुल CAA के खिलाफ नहीं बोल रहे हैं, ये तो सच है। विजयन ने कहा कि गांधी इस मामले में अपनी आवाज इसलिए नहीं उठा रहे हैं क्योंकि उनके आस-पास संघ परिवार की मानसिकता रखने वाले लोग हैं। केरल में 26 अप्रैल को चुनाव होना है। 07:56 PM 22 अप्रैल 2024 मौसम विभाग ने इलेक्शन कमीशन को बताया- दूसरे फेज के चुनाव में हीट वेव का खतरा नहीं 26 अप्रैल को होने वाले दूसरे फेज के चुनाव में हीट वेव का खतरा नहीं होगा। ये जानकारी मौसम विभाग ने सोमवार को इलेक्शन कमीशन को दी है। मौसम विभाग के डायरेक्टर जनरल मृत्युंजय मोहापात्रा ने कहा कि फेज 2 में जिन 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव होना है, वहां मौसम सामान्य रहने की संभावना है। 05:34 PM 22 अप्रैल 2024 दिल्ली में कांग्रेस के लोकसभा कैंडिडेट्स का विरोध दिल्ली में कांग्रेस के लोकसभा कैंडिडेट्स का विरोध हो रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दिल्ली कांग्रेस कार्यालय के बाहर ‘बाहरी उम्मीदवार नहीं चलेगा’ के नारे लगाए और विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने उत्तर पश्चिम दिल्ली से उदित राज और उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार को कैंडिडेट बनाया है। 05:16 PM 22 अप्रैल 2024 कांग्रेस मैनिफेस्टो विवाद, खड़गे ने मोदी से मिलने का समय मांगा कांग्रेस के मैनिफेस्टो पर लगातार विवाद हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा नेता कांग्रेस मैनिफेस्टो को मुस्लिम लीग का मैनिफेस्टो बता रहे हैं। अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का वक्त मांगा है, ताकि उन्हें मैनिफेस्टो को लेकर जानकारी दे सकें। वहीं, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि मैनिफेस्टो की प्रतियां हमारे पार्टी नेताओं और लोकसभा उम्मीदवारों की तरफ से प्रधानमंत्री को भेजी जाएंगी। कांग्रेस ने ये भी कहा कि पार्टी चुनाव आयोग में एक लाख लोगों के दस्तखत कराकर एक याचिका भी दायर करेगी। असल में मोदी ने 21 अप्रैल को राजस्थान के बांसवाड़ा में रैली की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस की सरकार बनेगी तो हरेक की प्रॉपर्टी का सर्वे किया जाएगा। ​​​​​​​ हमारी बहनों के पास कितना सोना-चांदी है, इसकी जांच की जाएंगी। ये संपत्ति सबको समान रूप से बांट दी जाएगी। क्या आपकी संपत्ति को सरकार को हैक करने का अधिकार है क्या। पढ़ें पूरी खबर…

ISRO ने 1989 से 2023 तक हिमालय के भारत क्षेत्र की ग्लेशियल झीलों में आए बदलाव की फोटो साझा की है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सैटेलाइट इमेज जारी कर दावा किया है कि हिमालय के ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। ISRO का दावा है कि हिमालय में पहचानी गई ग्लेशियल झीलों का आकार बढ़ा है।

ISRO ने कहा कि 1984 से 2023 तक हिमालय के भारत क्षेत्र में नदी घाटियों का कैचमेंट कवर करने वाली सैटेलाइट इमेजेज ने ग्लेशियल झीलों में आए परिवर्तन का संकेत दिया है। इसमें बताया गया है कि 2431 झीलों में से 676 ग्लेशियल झीलों का 1984 से 2016-17 में 10 हेक्टेयर से ज्यादा विस्तार हुआ है।

601 झीलें दो गुना से ज्यादा बढ़ीं
ISRO ने कहा कि 676 झीलों में से 601 झीलें दो गुना से ज्यादा बढ़ी हैं, जबकि 10 झीलें 1.5 से दो गुना और 65 झीलें 1.5 गुना हैं। 676 झीलों में से 130 भारत में स्थित हैं, जिनमें 65 इंडस, सात गंगा और 58 ब्रह्मपुत्र नदी घाटियों में स्थित हैं। 314 झीलें 4,000-5,000 मीटर की ऊंचाई पर हैं, जबकि 296 झीलें 5,000 मीटर से भी ऊपर हैं।

मोरेन डैम्ड झीलें ज्यादा बढ़ रहीं
जिन 676 झीलों का विस्तार हो रहा है, उनमें 307 मोरेन डैम्ड झील हैं। उर्वरक झीलें 265, अन्य 96 झीलें और आइस डैम्ड 8 ग्लेशियल झीलें हैं।

ISRO ने सैटेलाइट इमेज हिमाचल प्रदेश में 4,068 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गेपंग घाट ग्लेशियल झील में 1989 से 2022 के बीच 36.49 हेक्टेयर से 101.30 हेक्टेयर का 178 प्रतिशत विस्तार दिखाया है। यानी हर साल लगभग 1.96 हेक्टेयर की वृद्धि हुई है।

उत्तर-पश्चिमी सिक्किम में 17,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित दक्षिण ल्होनक ग्लेशियल झील पिछले साल अक्टूबर में फट गई थी। इससे आई बाढ़ के कारण 40 लोगों की मौत हुई थी और 76 लोग लापता हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024