Headlines

दतिया के पंडोखर धाम में आग लगी, साधु-संतों और भक्तों के लिए बनीं कुटियाएं जलीं

मध्य प्रदेश में दतिया के पंडोखर धाम में सोमवार दोपहर आग लग गई। हवा के कारण लपटें तेजी से फैलीं और साधु-संतों समेत भक्तों के लिए बनीं कुटियाओं तक पहुंच गईं।जानकारी मिलते ही पंडोखर थाना पुलिस और भांडेर नगर परिषद की फायर ब्रिगेड का अमला मौके पर पहुंचा। कर्मचारी स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
आज की अन्य बड़ी 

के. कविता की जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, एक्साइज पॉलिसी केस में तिहाड़ में हैं

भारतीय राष्ट्र समिति की नेता के. कविता की जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने फैसला सुनाने के लिए 2 मई की तारीख तय की है। के. कविता शराब नीति मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। CBI ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था।

सौम्या विश्वनाथन मर्डर केस- दोषियों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, जमानत मिलने के खिलाफ जर्नलिस्ट की मां ने याचिका लगाई थी

टीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की मां ने साल अपनी बेटी की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे चार दोषियों को दी गई जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (22 अप्रैल) को दिल्ली सरकार और चारों दोषियों को नोटिस जारी किया है।

दरअसल, दिल्ली HC ने 12 फरवरी को चारों दोषी रवि कपूर, अमित शुक्ला, बलजीत सिंह मलिक और अजय कुमार की सजा को सस्पेंड कर दिया था और उन्हें जमानत दे दी थी। दिल्ली हाईकोर्ट के इसी फैसले के खिलाफ सौम्या की मां ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी, जिसे आज स्वीकार कर लिया गया।

एक प्रमुख अंग्रेजी समाचार चैनल में काम करने वाली विश्वनाथन की 30 सितंबर 2008 की सुबह दक्षिणी दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह अपनी कार में काम से घर लौट रही थीं।SC में जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस पंकज मिथल की बेंच सौम्या की मां माधवी विश्वनाथन द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर सकती है।

वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर एक्सटिंग्विशर फटने से RPF जवान की मौत

मुजफ्फरपुर में सोमवार सुबह वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस की एक बोगी में फायर एक्सटिंग्विशर फटने से एक RPF जवान विनोद कुमार यादव की मौत हो गई। विनोद, शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग बुझाने के लिए गया था। आग बुझाने के दौरान फायर एक्सटिंग्विशर में ब्लास्ट हो गया। हादसा यात्रियों के उतरने के बाद हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 38 कैंडिडेट्स की सूची जारी की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024