Headlines

लोकसभा चुनाव-2024:अमित शाह बोले- छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म करेंगे, अरुणाचल प्रदेश के 8 बूथों पर 24 अप्रैल को दोबारा वोटिंग

LIVE

लोकसभा चुनाव-2024:अमित शाह बोले- छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म करेंगे, अरुणाचल प्रदेश के 8 बूथों पर 24 अप्रैल को दोबारा वोटिंग

नई दिल्ली6 मिनट पहले
छत्तीसगढ़ के कांकेर में चुनाव सभा को संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के कांकेर में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में बड़े-बड़े फैसले लिए गए जो 70 सालों में नहीं लिए गए। हमने आतंकवाद को समाप्त किया। कश्मीर से धारा 370 को हटाया। देशभर से आतंकवाद को खत्म किया। अब छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को भी एक-दो साल में खत्म कर देंगे।

छत्तीसगढ़ में पिछले पांच साल कांग्रेस सरकार रही, उसने नक्सलियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। भाजपा सरकार आते ही पांच महीने में 90 नक्सलियों को खत्म किया गया।

उधर, चुनाव आयोग ने अरुणाचल प्रदेश के 4 विधानसभा क्षेत्रों के 8 मतदान केंद्रों पर 19 अप्रैल को हुई वोटिंग को चुनाव आयोग ने शून्य घोषित कर दिया है। आयोग ने सोमवार (22 अप्रैल) को आदेश दिया कि इन बूथों पर 24 अप्रैल को दोबारा नए सिरे से वोटिंग होगी।

वहीं, मणिपुर में इनर मणिपुर लोकसभा क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर आज फिर से वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग ने 20 अप्रैल को इसे लेकर आदेश जारी किया था। इन बूथों पर 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में वोटिंग के दौरान हिंसा और तोड़फोड़ हुई थी।

जिन 11 बूथों पर दोबारा वोटिंग हो रही है, उसमें ​​​​साजेब, खुरई, थोंगम, लेइकाई बामन कंपू (नॉर्थ-ए), बामन कंपू (नॉर्थ-बी), बामन कंपू (साउथ-वेस्ट), बामन कंपू (साउथ-ईस्ट), खोंगमान जोन-V(ए), इरोइशेम्बा, इरोइशेम्बा ममांग लेइकाई, इरोइशेम्बा मयाई लेइकाई और खैदेम माखा शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

देशभर में लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स सिलसिलेवार यहां पढ़ें…

लाइव अपडेट्स

6 मिनट पहले

समाजवादी पार्टी ने कन्नौज से तेजप्रताप यादव को टिकट दिया

समाजवादी पार्टी ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए दो और कैंडिडेट्स तय कर दिए। कन्नौज से तेजप्रताप यादव को और बलिया से सनातन पांडेय को कैंडिडेट बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024