Headlines

लोकसभा चुनाव-2024:अरुणाचल प्रदेश के 8 बूथों पर 24 अप्रैल को दोबारा वोटिंग होगी, आयोग ने 19 अप्रैल को हुए मतदान को शून्य घोषित किया

LIVE

लोकसभा चुनाव-2024:अरुणाचल प्रदेश के 8 बूथों पर 24 अप्रैल को दोबारा वोटिंग होगी, आयोग ने 19 अप्रैल को हुए मतदान को शून्य घोषित किया

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले
चुनाव आयोग ने अरुणाचल प्रदेश की 8 बूथों पर हुए मतदान को शून्य घोषित किया है। (फाइल)

अरुणाचल प्रदेश के 4 विधानसभा क्षेत्रों के 8 मतदान केंद्रों पर 19 अप्रैल को हुई वोटिंग को चुनाव आयोग ने शून्य घोषित कर दिया है। चुनाव आयोग ने सोमवार (22 अप्रैल) को आदेश दिया कि इन बूथों पर 24 अप्रैल को दोबारा नए सिरे से वोटिंग होगी।

वहीं, मणिपुर में इनर मणिपुर लोकसभा क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर आज फिर से वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग ने 20 अप्रैल को इसे लेकर आदेश जारी किया था। इन बूथों पर 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में वोटिंग के दौरान हिंसा और तोड़फोड़ हुई थी।

जिन 11 बूथों पर दोबारा वोटिंग हो रही है, उसमें ​​​​साजेब, खुरई, थोंगम, लेइकाई बामन कंपू (नॉर्थ-ए), बामन कंपू (नॉर्थ-बी), बामन कंपू (साउथ-वेस्ट), बामन कंपू (साउथ-ईस्ट), खोंगमान जोन-V(ए), इरोइशेम्बा, इरोइशेम्बा ममांग लेइकाई, इरोइशेम्बा मयाई लेइकाई और खैदेम माखा शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

देशभर में लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स सिलसिलेवार यहां पढ़ें…

लाइव अपडेट्स

अभी

तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति की कीमत देश को चुकानी पड़ी है- तेजस्वी सूर्या 

कर्नाटक में दक्षिण बेंगलुरु संसदीय क्षेत्र से भाजपा कैंडिडेट तेजस्वी सूर्या ने कहा, “तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति की कीमत देश को चुकानी पड़ी है। इसलिए अब समय आ गया है कि कांग्रेस सबक सीखे, नहीं तो लोग उन्हें सबक सिखा देंगे।

40 मिनट पहले

शशि थरुर ने चुनाव प्रचार के दौरान डांस किया

कांग्रेस सांसद और तिरुवनंतपुरम से कैंडिडिट शशि थरूर ने सोमवार को प्रचार के दौरान डांस किया।

09:55 AM22 अप्रैल 2024

अनुराग ठाकुर बोले- कांग्रेस 40 पार करने की लड़ाई कर रही है, भाजपा 400 का इतिहास रचने जा रही है

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- कांग्रेस 40 पार करने की लड़ाई कर रही है और भाजपा 400 का इतिहास रचने जा रही है। लोकसभा का पहला चरण पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में गया है। कुछ लोग गुमराह जरूर करेंगे जैसे पिछले चुनावों में किए थे।

09:18 AM22 अप्रैल 2024

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- बीड़ी निर्माताओं की समस्याओं का समाधान का रास्ता ‘मोदी की गारंटी’ है

ओडिशा के संबलपुर में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- ये इलाका ओडिशा के बीड़ी निर्माताओं का है। मैं बिड़ी श्रमिकों के क्षेत्र में आया हूं। मैंने विशेषकर यहां की माताओं से मुलाकात की। अनेक समस्याएं हैं, लेकिन इन सभी समस्याओं के समाधान का रास्ता ‘मोदी की गारंटी’ के साथ है।

09:14 AM22 अप्रैल 2024

भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल बोले- जनता को पता है कि कौन देश के बारे में बात कर रहा है और कौन नहीं

उत्तर प्रदेश की मेरठ सीट से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल ने कहा- इस सीट पर भाजपा की जीत होगी। यह चुनाव विकसित भारत के लिए है। जनता को भी पता है कि कौन देश के बारे में बात कर रहा है और कौन नहीं। मुझे जीत को लेकर कोई संशय नहीं है, निश्चित तौर पर जीत होगी।

07:38 AM22 अप्रैल 2024

मणिपुर में BJP सबसे बड़ी पार्टी, NPP-NPF से अलायंस

मणिपुर में BJP सबसे बड़ी पार्टी है। उसने राज्य की लोकल पार्टियों- नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) और नगा पीपुल्स फ्रंट (NPF) के साथ अलायंस किया है। BJP ने सिर्फ इनर मणिपुर पर कैंडिडेट उतारा है। आउटर मणिपुर में वह NPF को सपोर्ट कर रही है।

2019 के लोकसभा चुनाव में BJP ने दोनों सीटों पर कैंडिडेट उतारे थे। पार्टी को सिर्फ इनर मणिपुर सीट पर जीत मिली थी। आउटर मणिपुर में NPF ने BJP को हरा दिया था।

07:38 AM22 अप्रैल 2024

इनर मणिपुर संसदीय क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024