Headlines

लोकसभा चुनाव-2024:राहुल की तबीयत बिगड़ी, मध्य प्रदेश दौरा कैंसिल; बस्तर में चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिसकर्मियों की बस पलटी

छत्तीसगढ़ के बस्तर में चुनाव ड्यूटी से लौट रही बस पलटने से दस पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर है। हादसा कोड़ेनार थाना क्षेत्र में हुआ है। बस में सवार 30 जवान जगदलपुर जा रहे थे।जवानों की दंतेवाड़ा में चुनाव ड्यूटी लगी थी। डिलमिली गांव के पास बस के आगे बैल आ गया। जिसे बचाने में बस सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। पढ़ें पूरी खबर…

उधर, कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को ऐलान किया है कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है, तो नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही भारतीय न्याय संहिता 2023 को भी निरस्त किया जाएगा।

झारखंड के रांची में आज I.N.D.I.A. ब्लॉक की रैली होनी है। इसे उलगुलान रैली नाम दिया गया है। इसमें 28 दलों के नेता शामिल होंगे। रैली दोपहर 2 बजे से शुरू होगी।

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तबियत बिगड़ने से उनका मध्यप्रदेश का सतना दौरा कैंसिल हो गया है।

देशभर में लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स सिलसिलेवार यहां पढ़ें…

लाइव अपडेट्स

10 मिनट पहले

सूरत में कांग्रेस कैंडिडेट नीलेश कुंभाणी का नामांकन रद्द, डमी कैंडिडेट लड़ेगा चुनाव

गुजरात के सूरत में कांग्रेस कैंडिडेट नीलेश कुंभाणी का नामांकन फॉर्म रद्द कर दिया गया है। उनके पर्चे में गवाहों के हस्ताक्षर में गड़बड़ी थी। DEO सौरभ पारधी ने शनिवार को कुम्भणी से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगते हुए उन्हें रविवार सुबह 11 बजे तक का समय दिया था। हस्ताक्षर में गड़बड़ी साबित होने पर आखिरकार उनका नामांकन रद्द कर दिया गया।

डमी कैंडिडेट पडसाला लड़ेंगे चुनाव

नीलेश कुंभाणी के डमी कैंडिडेट के तौर पर सुरेशभाई पडसाला ने भी फॉर्म भरा है। अब कांग्रेस की ओर से पडसाला चुनाव लड़ेंगे।

27 मिनट पहले

इंडी गठबंधन की उलगुलान रैली, हेमंत का मास्क लगा पहुंचे कार्यकर्ता

रांची में इंडी गठबंधन की बड़ी रैली हो रही है। जेएमएम की ओर से प्रभात तारा मैदान में उलगुलान न्याय रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल सभी दलों के नेता मौजूद रहेंगे। रैली में पहुंचे लोगों ने जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा के लगे नारे लगा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

01:03 PM21 अप्रैल 2024

जेपी नड्डा बोले- पहले वोटबैंक की राजनीति होती थी, अब विकास की राजनीति होती है

लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा महाराष्ट्र के बुलढाणा पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- पहले देश में राजनीतिक दल चुनाव के दौरान अच्छे नारे लगाते थे, लोकलुभावन वादे करते थे और चुनाव के बाद भूल जाते थे। वे वोटबैंक की राजनीति करते थे।

मोदी जी के आने के ​बाद भारत की राजनीति, मतदाता के प्रति जिम्मेदारी की राजनीति हो गई। वोटबैंक की राजनीति की जगह रिपोर्ट कार्ड की और विकास की राजनीति हो गई।”

12:45 PM21 अप्रैल 2024

वायनाड के कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने पार्टी से इस्तीफा दिया, भाजपा जॉइन की

कांग्रेस पार्टी के केरल के वायनाड जिला अध्यक्ष पीएम सुधाकरण ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा जॉइन कर ली है। वायनाड सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं।

12:40 PM21 अप्रैल 2024

तेजस्वी बोले- लेवल प्लेइंग फील्ड होती तो भाजपा के लिए 100 सीटें जीतना भी मुश्किल होता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024