राजस्थान में एक साथ 7 दोस्तों की निकली शवयात्रा:ट्रॉले-वैन की भिड़ंत में हुई थी 9 की मौत; बारात से लौटते समय हुआ
राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक ट्रॉले और वैन की भिड़ंत में 9 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। वैन में 10 लोग सवार थे और मध्य प्रदेश के डूंगरी (खिलचीपुर) में शादी-समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।
हादसा जिले के अकलेरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह 3 बजे भोपाल मार्ग पर हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वैन में फंसे घायलों को नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
यहां डॉक्टरों ने 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक घायल का इलाज किया जा रहा है। मृतकों में से 7 दोस्तों का एकसाथ अंतिम संस्कार किया जा रहा है। गांव में जैसे ही 7 अर्थियां एकसाथ उठीं तो चीख-पुकार मच गई।
हादसे से जुड़ी PHOTOS…
बारात से वापस लौट रहे थे सभी दोस्त
एसचाओ बिश्नोई ने बताया कि अकलेरा कस्बे में एक घर में विवाह समारोह था। बारात शुक्रवार को मध्य प्रदेश के खिलचीपुर क्षेत्र में गई थी। बारातियों में से देर रात 10 दोस्त मारुति वैन से वापस अकलेरा लौट रहे थे। इस दौरान NH-52 पर खुरी पचोला (अकलेरा) के पास मारुति वैन और एक ट्रॉले की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
हादसे में अशोक कुमार (24) पुत्र घनश्याम बागरी, रोहित (16) पुत्र नंदकिशोर बागरी, हेमराज (33) पुत्र बंशीलाल बागरी, सोनू (22) पुत्र मोहनलाल बागरी, दीपक (24) पुत्र जयलाल बागरी, रविशंकर (25) पुत्र प्रेमचंद बागरी, रोहित (22) जगदीश बागरी और हरनावदा शाहजी (बारां) निवासी रामकृष्ण (20) पुत्र प्रेमचंद, सारौला (खानपुर, झालवाड़) निवासी राहुल पुत्र प्रेमचंद की मौत हो गई। इनमें से 7 लोगों को अंतिम संस्कार एक साथ किया गया।
राजस्थान में हुए सड़क हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें ….
बाइक से टकराकर ट्रक में घुसी कार, चार की मौत:गाड़ी में बुरी तरह फंस गए शव
जयपुर-अजमेर एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार बाइक को टक्कर मारती हुई सर्विस लेन में खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। क्रेटा कार में सवार 3 लोग जयपुर से उदयपुर जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें ….
राजस्थान में कार में जिंदा जले 7 लोग: जीण माता के दर्शन करके लौट रहे थे, चलते ट्रक में कार घुसी
राजस्थान के चूरू सालासर स्टेट हाईवे पर एक्सीडेंट के बाद 7 लोग कार में ही जिंदा जल गए। जीण माता के दर्शन करके लौट रहे परिवार की तेज रफ्तार कार ट्रक में घुस गई थी, टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। मृतक परिवार उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला था। पूरी खबर पढ़ें ….
