Headlines

लोकसभा चुनाव-2024:चिदंबरम बोले- I.N.D.I.A. सरकार आने पर CAA वापस लेंगे; झारखंड में गठबंधन की रैली आज, 28 दलों के नेता शामिल होंगे

LIVE

लोकसभा चुनाव-2024:चिदंबरम बोले- I.N.D.I.A. सरकार आने पर CAA वापस लेंगे; झारखंड में गठबंधन की रैली आज, 28 दलों के नेता शामिल होंगे

नई दिल्ली9 मिनट पहले
31 मार्च को INDIA ब्लॉक की महारैली का आयोजन दिल्ली के रामलीला मैदान में हुआ था। इसमें विपक्ष के 25 से ज्यादा दल शामिल हुए थे।

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को ऐलान किया है कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है, तो नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही भारतीय न्याय संहिता 2023 को भी निरस्त किया जाएगा।

उधर, झारखंड के रांची में आज I.N.D.I.A. ब्लॉक की रैली होगी। इसको उलगुलान रैली नाम दिया गया है। इसमें 28 दलों के नेता शामिल होंगे। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, राजद नेता तेजस्वी यादव समेत कई नेता शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोग्राम दोपहर दो बजे से शुरू होगा। वहीं, कांग्रेस राहुल गांधी तीन बजे के करीब मंच पर पहुंचेंगे।

विपक्षी नेताओं की रैली को लेकर रांची भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इसमें देश विरोधी, सनातन विरोधी, झारखंड विरोधी और विकास विरोधी लोग शामिल होने वाले हैं। वो लोग भी हैं, जिन्होंने झारखंड को बेचने और खरीदने का काम किया है।

इससे पहले दिल्ली के रामलीला मैदान में 31 मार्च को I.N.D.I.A. ब्लॉक की लोकतंत्र बचाओ महारैली हुई थी। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन की ये पहली बड़ी रैली थी।

यह रैली 3 घंटे तक चली थी, जिसमें गठबंधन के 21 नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा था- नरेंद्र मोदी जी इस चुनाव से पहले मैच फिक्सिंग की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने हमारी टीम से दो खिलाड़ियों को अरेस्ट करके अंदर कर दिया। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी-आरएसएस की तुलना जहर से की थी। पूरी खबर पढ़ें…

देशभर में लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स सिलसिलेवार यहां पढ़ें…

लाइव अपडेट्स

9 मिनट पहले

जेपी नड्डा बोले- पहले वोटबैंक की राजनीति होती थी, अब विकास की राजनीति होती है

लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा महाराष्ट्र के बुलढाणा पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- पहले देश में राजनीतिक दल चुनाव के दौरान अच्छे नारे लगाते थे, लोकलुभावन वादे करते थे और चुनाव के बाद भूल जाते थे। वे वोटबैंक की राजनीति करते थे।

मोदी जी के आने के ​बाद भारत की राजनीति, मतदाता के प्रति जिम्मेदारी की राजनीति हो गई। वोटबैंक की राजनीति की जगह रिपोर्ट कार्ड की और विकास की राजनीति हो गई।”

27 मिनट पहले

वायनाड के कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने पार्टी से इस्तीफा दिया, भाजपा जॉइन की

कांग्रेस पार्टी के केरल के वायनाड जिला अध्यक्ष पीएम सुधाकरण ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा जॉइन कर ली है। वायनाड सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं।

32 मिनट पहले

तेजस्वी बोले- लेवल प्लेइंग फील्ड होती तो भाजपा के लिए 100 सीटें जीतना भी मुश्किल होता

बिहार के पूर्व डिप्टी CM और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा- अगर CBI और ED नहीं होते तो भाजपा 100 सीटें भी नहीं जीत पाती। इलेक्टोरल बॉन्ड, हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद के मुद्दे नहीं होते और लेवल प्लेइंग फील्ड होती तो भाजपा के लिए 100 सीटें जीतना भी मुश्किल होता।

1 घंटे पहले

राहुल का MP के सतना जिले का दौरा कैंसिल, स्वास्थ्य ठीक नहीं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मध्यप्रदेश के सतना जिले का दौरा कैंसिल हो गया है। अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सतना आ सकते हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के मुताबिक, राहुल का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण उनका दौरा रद्द किया गया है। पूरी खबर पढ़ें …

12:09 PM21 अप्रैल 2024

चिदंबरम बोले- लोकतंत्र फिर से बहाल करना होगा

पी. चिदंबरम ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सत्ता में आने पर सीएए को रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में लग रही बंदिशों पर भी सवाल उठाया और आरोप लगाया कि लोकतंत्र को हाईजैक किया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में बोलने की आजादी और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में गंभीर कमी हुई है। हमें लोकतंत्र को फिर से बहाल करना होगा।

11:51 AM21 अप्रैल 2024

मणिपुर में 11 बूथों पर दोबारा वोटिंग के आदेश, कल चुनाव होंगे

मणिपुर में इनर मणिपुर लोकसभा क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर कल फिर से वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने शनिवार (20 अप्रैल) को इसे लेकर आदेश जारी किया। इन बूथों पर 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में वोटिंग के दौरान हिंसा और तोड़फोड़ हुई थी।

जिन 11 बूथों पर दोबारा वोटिंग होगी, उसमें ​​​​साजेब, खुरई, थोंगम, लेइकाई बामन कंपू (नॉर्थ-ए), बामन कंपू (नॉर्थ-बी), बामन कंपू (साउथ-वेस्ट), बामन कंपू (साउथ-ईस्ट), खोंगमान जोन-V(ए), इरोइशेम्बा, इरोइशेम्बा ममांग लेइकाई, इरोइशेम्बा मयाई लेइकाई और खैदेम माखा शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें …

11:30 AM21 अप्रैल 2024

संजय राउत बोले- उद्धव मुंबई से बाहर जा रहे, इसीलिए I.N.D.I.A रैली में शामिल नहीं होंगेlok

11:02 AM21 अप्रैल 2024

दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024