Headlines

लोकसभा चुनाव-2024:सूरत के कांग्रेस कैंडिडेट का नामांकन रद्द, तत्काल सुनवाई के लिए हाईकोर्ट जाएंगे, कर्नाटक के डिप्टी CM शिवकुमार पर FIR

LIVE

लोकसभा चुनाव-2024:सूरत के कांग्रेस कैंडिडेट का नामांकन रद्द, तत्काल सुनवाई के लिए हाईकोर्ट जाएंगे, कर्नाटक के डिप्टी CM शिवकुमार पर FIR

नई दिल्ली36 मिनट पहले
नीलेश कुंभाणी ने गुरुवार को ही नामांकन पर्चा दाखिल किया था।

गुजरात के सूरत में कांग्रेस कैंडिडेट नीलेश कुंभाणी का नामांकन फॉर्म रद्द कर दिया गया है। फॉर्म में गवाहों के दस्तखत में गड़बड़ी थी। इस मामले में BJP के पूर्व डिप्टी मेयर दिनेश जोधानी ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। आज जिला कलेक्टर ने कुंभाणी को ऑफिस बुलाया और पर्चे की जांच के बाद नामांकन रद्द करने की मौखिक जानकारी दी।

कुंभाणी ने कलेक्टर से एक दिन का समय मांगा है। वे अब तत्काल सुनवाई के लिए हाईकोर्ट जाने की तैयारी में हैं।

उधर, कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार के खिलाफ लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया गया है।

देशभर में लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स सिलसिलेवार यहां पढ़ें…

लाइव अपडेट्स

43 मिनट पहले

निर्मला सीतारमण बोलीं- PM मोदी के 10 साल के शासनकाल में महंगाई नहीं बढ़ी

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अहमदाबाद में कहा कि PM मोदी के 10 साल के शासनकाल में महंगाई नहीं बढ़ी।

जबकि मोदी सरकार से पहले जब भारत दुनिया की ‘पांच नाजुक’ इकॉनॉमी में से एक था, महंगाई लगातार 22 महीनों तक दोहरे अंक में रही।

कड़ी मेहनत के बाद भारतीय इकॉनॉमी दुनिया के टॉप पांच में आई है। हम दावे से कह पा रहे हैं कि हम दो साल में दुनिया की तीसरी बड़ी इकॉनॉमी बन जाएंगे।

05:23 PM20 अप्रैल 2024

राहुल बोले- मोदी भ्रष्टाचार का स्कूल चला रहे

राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार का स्कूल चलाने का आरोप लगाया।

इलेक्टोरल बॉन्ड का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि PM मोदी चंदे का धंधा समेत कई अध्याय विस्तार से पढ़ा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि PM मोदी के भ्रष्टाचार के स्कूल में सिखाया जाता है कि छापा डालकर चंदे की वसूली कैसे होती है, चंदा लेकर ठेका कैसे बांटा जाता है।

भ्रष्टाचारियों को शुद्ध करने वाली वाशिंग मशीन कैसे काम करती है। एजेंसियों को वसूली एजेंट बनाकर बेल और जेल का खेल कैसे होता है।

राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इलेक्टोरल बॉन्ड पर कटाक्ष करते हुए एक विज्ञापन शेयर किया।

इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन चुकी भाजपा ने अपने नेताओं के लिए इस क्रैश कोर्स को अनिवार्य कर दिया है, जिसकी कीमत देश चुका रहा है।

राहुल का कहना है कि इंडिया गठबंधन की सरकार, भ्रष्टाचार के इस स्कूल पर ताला लगाकर इस कोर्स को हमेशा के लिए बंद कर देगी।

05:20 PM20 अप्रैल 2024

प्रिंयका गांधी वाड्रा ने कहा- केरल सीएम ने समझौता कर लिया, केवल कांग्रेस पर हमला करते हैं

केरल के पथानामथिट्टा में शनिवार (20 अप्रैल) को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने जनसभा की। उन्होंने कहा है कि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने समझौता कर लिया है।

जैसे एक फुटबॉल मैच में आप समझौता किए हुए खिलाड़ी के साथ नहीं जीत सकते। उसी तरह आपके पास समझौता किए हुए मुख्यमंत्री हैं। वे केवल मेरे भाई और कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हैं। वह भाजपा पर हमला नहीं करते हैं।

विजयन का नाम लाइफ मिशन और डिप्लोमेटिक बैग के जरिए गोल्ड स्मलिंग सहित कई घोटालों में सामने आया है, लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने उनके खिलाफ न तो कोई मामला उठाया है और न ही छापेमारी या किसी तरह की कार्रवाई की है।

05:12 PM20 अप्रैल 2024

कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार के खिलाफ पुलिस केस

लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया गया है।

केस एक वीडियो से संबंधित है जिसमें वे बेंगलुरु के वोटर्स से यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि अगर वे उनके भाई डीके सुरेश को वोट देंगे तो वह उन्हें कावेरी नदी से पानी की सप्लाई करेंगे।

डिप्टी CM के भाई डीके सुरेश बेंगलुरु ग्रामीण से चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि उनका भाषण आदर्श संहिता का उल्लंघन करता है। उन पर रिश्वतखोरी और चुनावों में अनुचित प्रभाव डालने का केस दर्ज किया गया है।

04:59 PM20 अप्रैल 2024

 सूरत से डमी कैंडिडेट के तौर पर सुरेशभाई पडसाला का भी फॉर्म

नीलेश कुंभाणी ने गुरुवार को नामांकन फॉर्म भरा है।

सूरत से नीलेश कुंभाणी के डमी कैंडिडेट के तौर पर सुरेशभाई पडसाला ने भी फॉर्म भरा है। अगर कुंभाणी का फॉर्म रद्द हुआ तो सूरत सीट से कांग्रेस की ओर से पडसाला चुनाव लड़ सकते हैं। सूरत लोकसभा सीट के लिए कुल 24 फॉर्म भरे गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

04:10 PM20 अप्रैल 2024

कटिहार में नीतीश कुमार का लालू परिवार पर हमला, बोले-पहले पत्नी अब 4 बच्चों को लगा दिया

कटिहार में मुख्यमंत्री ने शनिवार को बिना नाम लिए लालू परिवार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इतना बच्चा कोई पैदा करता है क्या? पहले खुद हटे तो बीवी को सीएम बना दिया, अब आजकल बच्चों को लगा रहे। पैदा तो बहुत किया, इतने बच्चे कोई पैदा करता है क्या? अपनी दो बेटी और दो बेटों को राजनीति में लगा दिया है। ये परिवार किसी की नहीं है बल्कि अपने परिवार की पार्टी है। पढ़ें पूरी खबर…

03:48 PM20 अप्रैल 2024

बिहार में कम वोटिंग होने पर तेजस्वी बोले- भाजपा की 400 पार की फिल्म फ्लॉप, इनके झूठ का पहाड़ ढह गया है

लोकसभा चुनाव के पहले फेज में बिहार में सबसे कम 49% वोटिंग हुई। इसे लेकर पूर्व डिप्टी CM और RJD नेता तेजस्वी ने कहा- वोटिंग कम हुई है, लेकिन जो भी वोट डले हैं, वे महागठबंधन के पक्ष में डले हैं। भाजपा की 400 पार की फिल्म पहले दिन ही फ्लॉप हो गई है। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है। इनकी जुमलेबाजी और झूठ का पहाड़ ढह गया है। हम अच्छे वोटों से जीत रहे हैं।”

03:00 PM20 अप्रैल 2024

प्रियंका गांधी बोलीं- केंद्र सरकार हमें झूठे आंकड़े दिखाती है और बढ़ती अर्थव्यवस्था का जश्न मनाने के लिए कहती है

लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए प्रियंका गांधी केरल के चालकुडी पहुंचीं। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- हमारा राजकोषीय घाटा 55 लाख करोड़ से 205 लाख करोड़ रुपये हो गया है। सरकार हमें झूठे आंकड़े दिखाकर बढ़ती अर्थव्यवस्था का जश्न मनाने के लिए कहा जाता है।

बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट का स्थायी समाधान कांग्रेस के पास है। गरीब परिवार की महिलाओं को सालाना एक लाख रुपये, 30 लाख सरकारी नौकरियां, एजुकेशन लोन माफी, भूमिहीनों को जमीन, शिक्षित युवाओं को 1 लाख की अप्रेंटिसशिप, MSP की गारंटी, किसानों की कर्जमाफी और हमारी ऐसी तमाम घोषणाओं को लेकर पूरे देश की जनता कांग्रेस की तरफ उम्मीद से देख रही है।

02:30 PM20 अप्रैल 2024

CM ममता ने डांस किया और ड्रम बजाया

पश्चिम बंगाल के मालदा में CM ममता बनर्जी ने एक चुनावी रैली के दौरान मंच पर डांस किया। ममता ने ड्रम भी बजाया।

01:45 PM20 अप्रैल 2024

CM योगी का चित्तौड़गढ़ में रोड शो

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रोड शो किया।

12:34 PM20 अप्रैल 2024

आंध्र प्रदेश के CM जगन मोहन रेड्डी ने अनाकापल्ले में रोड शो किया

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और YSRCP प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए अनाकापल्ले में रोड शो किया।

12:26 PM20 अप्रैल 2024

बेंगलुरु में PM की रैली से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने रणदीप सुरजेवाला को हिरासत में लिया

बेंगलुरु में आज शाम को होने वाली प्रधानमंत्री मोदी की रैली से पहले कर्नाटक कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया था। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने जिन्हें हिरासत में लिया है उनमें रणदीप सिंह सुरजेवाला, रिजवान और अरशद शामिल हैं।

पुलिस ने कहा कि हमने विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से पहले ही इनकार कर दिया था।

12:20 PM20 अप्रैल 2024

हिमाचल प्रदेश प्रभारी सचिव तजेंद्र सिंह बिट्टू ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, भाजपा जॉइन की

हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी तजेंद्र सिंह बिट्‌टू ने शनिवार (20 अप्रैल) को पार्टी से इस्तीफा दिया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इस्तीफा सौंपने के बाद उन्होंने भाजपा जॉइन कर ली। भाजपा के जनरल सेक्रेटरी विनोद तावड़े ने उन्हें सदस्यता दिलाई। पूरी खबर पढ़ें…

12:06 PM20 अप्रैल 2024

रविशंकर प्रसाद बोले- कांग्रेस कार्यकाल में संविधान खतरे में था

विपक्ष के भाजपा पर लगाए जा रहे संविधान बदलने के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा- संविधान तो कांग्रेस के कार्यकाल में खतरे में था, जब इन्होंने इमरजेंसी लगाई थी। संविधान बदलना तो कांग्रेस की हिस्ट्री में रहा है। इमरजेंसी के दौरान जब संविधान बदलने की कोशिश की गई, तब लेफ्ट पार्टियां इनके साथ थी। आज लालू यादव इनके साथ हैं।

विपक्ष अब हार को लेकर निराश हो रहा है। इसलिए वह कह रहा है कि हम सत्ता में आए तो संविधान बदलेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और हम सब ने पहले ही क्लीयर कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है।

11:25 AM20 अप्रैल 2024

महाराष्ट्र के नांदेड़ में PM मोदी की चुनावी सभा

पीएम मोदी महाराष्ट्र के नांदेड़ में चुनावी सभा कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि पहले चरण से जुड़ी जानकारी मिली है कि पहले चरण में NDA के पक्ष में एकतरफा मतदान हुआ है। मैं उन लोगों को बधाई और धन्यवाद देता हूं जिन्होंने लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024