Headlines

चॉकलेट खाई, डेढ़ साल की बच्ची को खून की उल्टियां:हालत बिगड़ी; जांच में एक्सपायरी डेट की निकली, पटियाला से खरीदी थी

पंजाब के लुधियाना में चॉकलेट खाने से डेढ़ साल की बच्ची को खून की उल्टियां हुई। परिवार उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। वहीं इसका पता चलते ही सेहत विभाग में हड़कंप मच गया।

अधिकारी तुरंत उस दुकान पर पहुंचे, जहां से चॉकलेट खरीदी गई। जांच में पता चला कि बच्ची को दी गई चॉकलेट एक्सपायरी डेट की थी।

बच्ची राविया की दादी अंजू देवी ने कहा कि राविया और उसकी बुआ ने चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक और कुरकुरे खाए थे। पहले बुआ की तबीयत खराब हुई, लेकिन उसने दवाई खाई और ठीक हो गई। इस बीच राविया की अचानक से तबीयत बिगड़ गई। उसका पेट खराब हो गया। नाक से खून बहने लगा। इसके बाद उसे अस्पताल लेकर पहुंचे

बच्ची राविया की दादी अंजू देवी और रिश्तेदार मामले के बारे में जानकारी देते हुए

बच्ची के परिवार ने एक्सपायरी माल बेचने वाले दुकानदारों पर सख्त एक्शन लेना चाहिए।

रिश्तेदार के घर आई थी पटियाला
बच्ची के रिश्तेदार विक्की ने बताया कि राविया लुधियाना से कुछ दिन पहले पटियाला में उनके घर आई थी। जब बच्ची वापस लुधियाना जाने लगी तो उन्होंने बच्ची के लिए एक दुकान से गिफ्ट पैक लिया था। जिसमें कुरकुरे, जूस के अलावा चॉकलेट भी थी। उन्होंने यह सब बच्ची को दिया और वह घर लौट गई।

बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बारे में जानकारी देता रिश्तेदार विक्की।

लुधियाना पहुंचकर चॉकलेट खाया तो उल्टियां लगीं
विक्की ने बताया कि जब वह लुधियाना पहुंची तो घरवालों ने उसे गिफ्ट के तौर पर दी टोकरी खोली। उसमें से बच्ची ने चॉकलेट निकालकर खा लिया। जिसके बाद उसे खून की उल्टियां होने लगीं। पहले परिजनों ने समझा कि कोई सामान्य बात है। मगर, बच्ची की हालत बिगड़ती चली गई। इसके बाद बच्ची को तुरंत डॉक्टर के पास ले गए।

दुकान में गए तो एक्सपायरी डेट का सामान मिला
विक्की ने आगे कहा कि इसका पता चलते ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से शिकायत की। स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम के साथ वे तुरंत उस कन्फेक्शनरी शॉप पर गए, जहां से बच्ची के लिए गिफ्ट की टोकरी खरीदी थी। वहां जाकर पता चला कि उन्हें जो चॉकलेट दी गई थी, वह एक्सपायरी डेट की थी। दुकान में और भी सामान पड़ा था।

इसी कन्फेक्शनरी शॉप से चॉकलेट वाले गिफ्ट की टोकरी खरीदी गई थी।

पुलिस और सेहत विभाग ने जांच शुरू की
सेहत विभाग की टीम ने दुकान में पड़ा एक्सपायरी डेट का सारा सामान जब्त कर लिया। इसके बाद पुलिस को भी वहां बुला लिया गया। पुलिस ने परिवार के लोगों के बयान दर्ज किए। जिसके बाद अब मामले की जांच की जा रही है। वहीं सेहत विभाग ने एक्सपायरी डेट का सामान बेचने की भी जांच शुरू कर दी है।

पटियाला की मानवी, जिसकी केक खाने से उसी के जन्मदिन पर मौत हो गई थी।

केक खाने से हुई थी मानवी की मौत
पटियाला में कुछ दिन पहले 10 साल की लड़की मानवी ने अपने बर्थडे पर जोमैटो से ऑनलाइन केक ऑर्डर किया था। उसे खाने से माधवी की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। इसकी जांच में पता चला कि जिस बेकरी से केक ऑनलाइन मंगवाया गया, वह असल में है ही नहीं। किसी दूसरी बेकरी ने फर्जी फर्म बना रखी है। केक के बासी होने का भी खुलासा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024