Headlines

बेंगलुरु में जय श्रीराम बोलने पर तीन को पीटा:वीडियो वायरल, आरोपी कह रहे- ‘जय श्रीराम नो, ओनली अल्लाह-हु-अकबर’, चार गिरफ्तार

घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रामनवमी के दिन बेंगलुरु में ‘जय श्रीराम’ बोलने पर तीन युवकों को पीटने की घटना सामने आई है। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति ‘जय श्रीराम नो, ओनली अल्लाह हु अकबर’ कहता सुनाई दे रहा है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे की है।

आरोपी फरमान (बाएं) बहस के दौरान अल्लाह-हु-अकबर कहने को कहता है। दूसरा आरोपी समीर (दाएं) उसका साथ देता है।

पुलिस के अनुसार पवन कुमार,राहुल और बिनायक निवासी संजीवनीनगर कार से एमएस पल्या इलाके की ओर जा रहे थे। वे जय श्रीराम बोल रहे थे। उनके पास भगवा ध्वज भी था। तभी चिक्काबेट्टाहल्लू इलाके के पास दो बाइक सवार पीछे से आकर कार को रोकते हैं। इन दोनों की पहचान फरमान और समीर के रूप में हुई है।

फरमान कार सवारों से बहस करता है और अल्लाह हु अकबर कहने को कहता है। वह भगवा ध्वज छीनने की कोशिश भी करता है। तब तीनों कार सवार उसका पीछा करते हैं लेकिन फरमान और समीर भाग जाते हैं।

कुछ देर बाद वे फरमान और समीर दो अन्य लड़कों को अपने साथ लेकर आते हैं और कार सवार लोगों को रोककर मारपीट करते हैं। इस दौरान राहुल के सिर पर डंडे से चोट आई। बिनायक के नाक की हड्डी में चोट आई है।

पुलिस ने आरोपियों पर दंगा और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज किया है।

दंगा सहित 9 धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इन पर जानबूझकर किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करने या उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से कुछ शब्दों का इत्तेमाल करना,दंगा करने, शांति भंग के इरादे से जानबूझकर अपमान, खतरनाक हथियारों से चोट पहुँचाना, आपराधिक धमकी देने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि फरहान और समीर के अलावा अन्य दो आरोपी नाबालिग हैं। हम सीसीटीवी फुटेज चेक रहे हैं कि क्या इनके अलावा भी कोई अन्य शामिल था।

केंद्रीय मंत्री ने की पीड़ितों से मुलाकात
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री और बेंगलुरु उत्तर से भाजपा के लोकसभा कैंडिडेट और शोभा करंदलाजे ने बुधवार रात पीड़ितों के घर जाकर उनसे मुलाकात की और मामले की निंदा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024