Headlines

लोकसभा चुनाव-2024:TMC के घोषणा पत्र में 10 मुफ्त सिलेंडर, CAA लागू नहीं होने देने का वादा; EC बोला- गवर्नर कूच बिहार ना जाएं

टीएमसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने बुधवार को कोलकाता में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया।

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी ने कहा, ‘हमारा स्टैंड है कि बंगाल में CAA लागू नहीं होगा, NRC और समान नागरिक संहिता (UCC) भी लागू नहीं होने देंगे।’ इसके अलावा पार्टी ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन जी रहे लोगों को साल में 10 मुफ्त LGP सिलेंडर देने और हर माह पांच किलो राशन मुफ्त देने का वादा किया है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि केंद्र में इंडिया ब्लॉक की सरकार बनने पर 60 साल से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को 1000 रुपए प्रति माह पेंशन दी जाएगी।

उधर, चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को 18-19 अप्रैल को राज्य के कूचबिहार जिले का दौरा नहीं करने की सलाह दी है। आयोग ने कहा कि इससे आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होगा। कूच बिहार में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में वोटिंग होना है।

देशभर में लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स सिलसिलेवार यहां पढ़ें…

लाइव अपडेट्स

4 मिनट पहले

भाजपा की पल्लवी डेम्पो के पास 1400 करोड़ की संपत्ति, दुबई-लंदन में अपार्टमेंट

गोवा से भाजपा की पहली महिला कैंडिडेट; दक्षिण गोवा से भाजपा की पहली महिला कैंडिडेट पल्लवी डेम्पो (49 साल) ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने 119 पन्नों के हलफनामे में अपनी और पति की 1400 करोड़ रुपए की संपत्ति की जानकारी दी है। नॉमिनेशन के दौरान गोवा के CM प्रमोद सावंत भी उनके साथ मौजूद थे। पल्लवी के पति गोवा के मशहूर बिजनेसमैन श्रीनिवास डेम्पो हैं। उनकी कंपनी डेम्पो ग्रुप का बिजनेस फ्रेंचाइज फुटबॉल लीग से लेकर रियल एस्टेट, जहाज निर्माण, शिक्षा और खनन कारोबार तक फैला हुआ है। पल्लवी के पास 255.4 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है, वहीं श्रीनिवास के स्वामित्व वाली संपत्ति का मूल्य 994.8 करोड़ रुपए है।पल्लवी की अचल संपत्ति का कुल बाजार मूल्य 28.2 करोड़ रुपए है, वहीं श्रीनिवास की अचल संपत्ति का कुल बाजार मूल्य 83.2 करोड़ रुपए है। पति-पत्नी के नाम पर गोवा और देश के अन्य हिस्सों में संपत्तियों के अलावा, लंदन में 10 करोड़ रुपए का और दुबई में 2.5 करोड़ रुपए का अपार्टमेंट है।पल्लवी डेम्पो ने अपने हलफनामे में बताया कि उनके पास तीन मर्सिडीज बेंज कारें हैं, जिनकी कीमत 1.69 करोड़, 16.42 लाख, 21.73 लाख है। एक कैडिलैक कार है, जिसकी कीमत 30 लाख है। एक महिंद्र थार एसयूवी है जिसकी कीमत 16.26 लाख है।पल्लवी डेम्पो के हलफनामे के मुताबिक उनके पास 217.11 करोड़ के बॉन्ड, करीब 12.92 करोड़ की सेविंग, 2.54 करोड़ की गाड़ियां, करीब 5.69 करोड़ का सोना और करीब 9.75 करोड़ रुपए की अन्य चीजें शामिल हैं।

05:22 PM17 अप्रैल 2024

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का प्रस्तावित कूच बिहार दौरा रोका

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को 18-19 अप्रैल का प्रस्तावित कूच बिहार दौरा रोकने की सलाह दी है। आयोग ने कहा इससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होगा।

04:48 PM17 अप्रैल 2024

शशि थरुर बोले- लुक ईस्ट नीति घरेलू राजनीति के लिए नहीं थी

तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस कैंडिडेट शशि थरूर ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि पूर्व के राज्यों में कोई लूट चल रही थी। लुक ईस्ट नीति PM नरसिम्हा राव ने शुरू की थी और उसके बाद भी जारी रही। यह यह एक ऐसी नीति थी जिसमें दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों से संबंध सुधारने की कोशिश की गई थी, यह नीति हमारे देश के बारे में नहीं थी। लुक ईस्ट एंड एक्ट दक्षिण पूर्व एशिया के बारे में है, घरेलू भारतीय राजनीति के बारे में नहीं। वे PM मोदी के लुक ईस्ट नीति को लेकर दिए बयान पर टिप्पणी कर रहे थे।

04:29 PM17 अप्रैल 2024

पहले फेज की 102 सीटों पर चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन

लोकसभा चुनाव के पहले फेज की 102 सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। 21 राज्यों की 102 सीटों के लिए चुनाव प्रचार का आज बुधवार (17 अप्रैल) को आखिरी दिन है। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। 16 मार्च को लोकसभा चुनाव के पूरे शेड्यूल की घोषणा की थी।

उधर, लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री मोदी आज असम पहुंचे हैं। इसके बाद वे त्रिपुरा के अगरतला में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी असम के जोरहाट और डिब्रूगढ़ में रैली करेंगे।

03:09 PM17 अप्रैल 2024

राजनाथ बोले- परमाणु हथियारों को नष्ट करने का वादा क्यों कर रही है लेफ्ट पार्टी

केरल के कासरगोड में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- CPI (M) ने अपने मेनिफेस्टो में वादा किया है कि उनका गठबंधन सत्ता में आया तो वे परमाणु हथियारों को नष्ट कर देंगे। वे ऐसा क्यों करना चाहते हैं। इस पर कांग्रेस भी अपना रुख साफ करें। हमारे देश को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है।

राजनाथ सिंह ने कहा- भारत में जिसने भी भगवान राम के मंदिर बनने का विरोध किया है, उसका पतन हुआ है। यही हाल कांग्रेस और CPI (M) का भी हुआ है।

02:51 PM17 अप्रैल 2024

CM विजयन बोले- जनता मोदी के वादों पर विश्वास नहीं करेगी, कांग्रेस CAA पर चुप क्यों

केरल के पलक्कड़ में मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि राज्य की जनता प्रधानमंत्री मोदी के बोले गए झूठों पर विश्वास नहीं करेगी। मोदी ने जितने भी वादे हाल ही में किए हैं, उन पर को भरोसा नहीं करेगा।

विजयन ने भाजपा सरकार पर RSS के ऐजेंडे को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर CAA जैसे मुद्दों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया।

02:46 PM17 अप्रैल 2024

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी बोलीं- अगर INDIA ब्लॉक जीता तो CAA और NRC रद्द करेंगे

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने असम में चुनाव प्रचार के दौरान कहा- अगर INDIA ब्लॉक जीता तो CAA और NRC रद्द कर देंगे।

उन्होंने कहा कि अगर मोदी फिर से जीते तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।

02:39 PM17 अप्रैल 2024

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में प्रियंका गांधी का रोड शो, रामायण का किस्सा सुनाया

लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को यूपी का पहला रोड शो सहारनपुर में किया। खुली जीप में उनके साथ कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद भी मौजूद रहे। प्रियंका ने कहा कि मोदी का ध्यान गरीबों की तरफ नहीं, धन्नासेठों की तरफ है।

प्रियंका के भाषण के दौरान अजान शुरू हो गई, तो उन्होंने अपना भाषण रोक दिया। इसके बाद प्रियंका ने वाल्मीकि रामायण का एक किस्सा सुनाया। मुस्लिम महिलाओं से अस्सलामु अलैकुम बोलीं। इस दौरान प्रियंका को किसी ने गुलाब तो किसी ने पेंटिंग गिफ्ट की। पूरी खबर पढ़ें…

01:26 PM17 अप्रैल 2024

कर्नाटक के बेलगावी में गोवा CM प्रमोद सावंत का रोड शो

लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कर्नाटक के बेलगावी पहुंचे। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार जगदीश शेट्टार के समर्थन में रोड शो किया।

01:22 PM17 अप्रैल 2024

डीके शिवकुमार बोले- NDA की नहीं, I.N.D.I.A की सरकार बनेगी

कर्नाटक के बेंगलुरु में डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने कहा- कल मैं कैंपेन के लिए वायनाड जा रहा हूं, क्योंकि राहुल गांधी पूरे भारत में कैंपेन कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने पूरे भारत में यात्रा की है इसलिए उनके पास चुनाव को लेकर अच्छी समझ है। NDA की नहीं INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। राहुल गांधी आज कर्नाटक आ रहे हैं।

11:55 AM17 अप्रैल 2024

कर्नाटक के कांग्रेस नेता अखंड श्रीनिवास मूर्ति भाजपा में शामिल हुए, बीएस येदियुरप्पा ने सदस्यता दिलाई

कर्नाटक के पुलकेशीनगर से पूर्व कांग्रेस विधायक आर अखंड श्रीनिवास मूर्ति भाजपा में शामिल हुए। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने उन्हें सदस्यता दिलाई।

11:50 AM17 अप्रैल 2024

अनुराग ठाकुर बोले- भाजपा 400 सीट की लड़ाई लड़ रही, कांग्रेस 40 सीटों के लिए संघर्ष कर रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024