Headlines

पंजाब CM ने तिहाड़ में केजरीवाल से मुलाकात की:आधे घंटे चली मीटिंग; बाहर आकर बोले- उन्हें ऐसे ट्रीट कर रहे जैसे वे आतंकवादी हों

पंजाब CM भगवंत मान ने सोमवार को दिल्ली शराब नीति केस में तिहाड़ जेल में बंद आप सुप्रीमो और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जेल में मुलाकात की। उनके साथ राज्यसभा सांसद संदीप पाठक भी थे। यह मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली। मुलाकात से पहले ही तिहाड़ में पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम कर लिए थे।

मुलाकात के बाद मान ने मीडिया से बोले- अरविंद केजरीवाल को ऐसे ट्रीट किया जा रहा था कि मानो वे देश के बहुत बड़े आतंकवादी हों। उन्हें क्रिमिनल जैसी सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं।

CM मान ने मीटिंग के बाद क्या कहा…

  • जब चिदंबरम तिहाड़ जेल में बंद थे, तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी उनसे मिलने के लिए जेल जाती थीं। इस दौरान दोनों की मुलाकात एक कमरे में करवाई जाती थी। जबकि आज उनकी केजरीवाल से मुलाकात कुछ अलग तरीके से हुई। कमरे में एक शीशा लगा था, शीशा इतना गंदा था कि केजरीवाल का चेहरा भी साफ नहीं दिख रहा था फोन पर एक दूसरे से बात हुई। आने वाले चार जून को लोग इसका सबक सिखाएंगे।
  • केजरीवाल ने अपना हाल बताने की जगह पूछा कि पंजाब का क्या हाल है। वहां पर स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक की क्या हालत है। मंडियों में किसानों का गेहूं उठाया जा रहा है या नहीं। इसे लेकर भीर सवाल उन्होंने किया।
  • मैंने उन्हें बताया कि असम में चुनाव प्रचार करके आया हूं। कल गुजरात जा रहा हूं। इसके बाद दिल्ली में चुनाव प्रचार करूंगा। उन्होंने कहा है कि जहां भी इंडिया गठबंधन वाले कहते है वहां पर आप जाएंगे।
पंजाब सीएम भगवंत मान, आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के लिए तिहाड़ जेल जाते हुए।

पार्टी बनने के बाद पहली बार बने ऐसे हालात
AAP 2012 अस्तित्व में आई थी। इसके बाद पार्टी अब तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है। लेकिन, यह पहला मौका है जब आप संयोजक केजरीवाल जेल में हैं। इस बार AAP विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. गठबंधन का भी हिस्सा है। वहीं, पार्टी कुल 23 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है।

भले ही अन्य सीटों पर यह दल कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहा है, लेकिन पंजाब में AAP और कांग्रेस एक दूसरे को चुनौती देते नजर आएंगे। ऐसे में चुनाव में किन मुद्दों को लेकर जाना है, साथ ही अन्य दलों के साथ किस तरह प्रचार करना है, इन सब बातों को लेकर बात हुई, क्योंकि, इस समय भगवंत मान ही पार्टी के स्टार प्रचारक हैं।

भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल का परिवार अयोध्या में माथा टेकने पहुंचा।

मुलाकात जंगला के तहत मिले दोनों नेता
CM मान और अरविंद केजरीवाल के बीच फेस टू फेस मुलाकात नहीं हुई। इस पर AAP के राज्यसभा मेंबर संजय सिंह आपत्ति जता चुके हैं। उन्होंने कहा कि CM मान कोई अपराधी नहीं हैं। उनकी सीधी मुलाकात करवाई जानी चाहिए थी।

इससे पहले CM मान को 10 तारीख को मुलाकात का टोकन जारी कर दिया था, लेकिन ऐन मौके पर सुरक्षा कारणों के चलते मुलाकात को टाल दिया गया, जो कि पूरी तरह गलत है। इस तरह दोनों नेताओं को अपमानित किया जा रहा है।

CM भगवंत मान और संजय सिंह मुलाकात करते हुए।

21 मार्च से जेल में हैं केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल 21 मार्च से जेल में बंद हैं। उनसे जेल में मुलाकात करने की अनुमति केवल उनके वकीलों और पत्नी सुनीता केजरीवाल को है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भगवंत मान ही पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा हैं। वह जल्द ही दिल्ली, गुजरात और गोवा में प्रचार करते नजर आएंगे। अभी वह असम में 2 दिन प्रचार कर लौटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024