Headlines

BRS नेता के.कविता की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ाई गई, कोर्ट ने CBI को नोटिस जारी किया

दिल्ली शराब नीति केस से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में के कविता राउज एवेन्यू कोर्ट ने BRS नेता के कविता की न्यायिक हिरासत को 23 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। कोर्ट ने कविता की जमानत याचिका पर सीबीआई को भी नोटिस जारी किया है।

जांच एजेंसी ने कविता को दिल्ली की तिहाड़ जेल से हिरासत में लिया था। इसके बाद 12 अप्रैल को अदालत के समक्ष पेश किया था, जहां से अदालत ने उन्हें 15 अप्रैल तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया था। आज उन्हें हिरासत पूरी होने के बाद फिर से कोर्ट में पेश किया गया था।

इलेक्टोरल बॉन्ड केस में सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट के खिलाफ रिव्यू पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में एक रिव्यू पिटीशन दाखिल की गई है, जिसमें कहा गया है कि इलेक्टोरल बॉन्ड केस में सुप्रीम कोर्ट को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए, क्योंकि ये मामला अदालत में सुनवाई के लायक नहीं था।

इस याचिका में कहा गया है कि इलेक्टोरल बॉन्ड के मामले में मौलिक अधिकारों के हनन का दावा किया गया था। कहा गया था कि राइट टु इंफॉर्मेशन बोलने की आजादी का अहम भाग है। यही तर्क देकर आर्टिकल 32 के तहत सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में सुनवाई करने को कहा गया था।

कोर्ट यह देखने में नाकाम रहा कि याचिकाकर्ताओं ने इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर किसी तरह के कानून के हनन का दावा नहीं किया था। न ही ये कहा था कि इलेक्टोरल बॉन्ड से पब्लिक ओपिनियन बंट जाएगा और न ये कहा कि अधिकतर लोग इस स्कीम के समर्थन में हो सकते हैं।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

के.कविता को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा, शराब नीति केस में CBI ने गिरफ्तार किया था

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी और BRS विधायक के.कविता को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शराब नीति केस में CBI ने उन्हें 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 12 अप्रैल को उन्हें तीन दिन की CBI कस्टडी में भेज दिया गया था, जो आज 15 अप्रैल को खत्म हुई।

CBI ने कोर्ट से के.कविता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने उन्हें 9 दिन की ही हिरासत में भेजा है। CBI से पहले के.कविता को ED ने भी शराब नीति केस में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप को लेकर गिरफ्तार किया था।

इसके अलावा के.कविता ने CBI मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में ही जमानत याचिका भी दायर की है। कोर्ट आज दोपहर 2 बजे इस पर सुनवाई करेगा।

दिल्ली में पानी की कमी को लेकर आतिशी ने LG को पत्र लिखा, जल बोर्ड के CEO को निलंबित करने की मांग की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024