Headlines

पूर्व सीएम कमलनाथ के बंगले पर पहुंची पुलिस:भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस; फर्जी VIDEO वायरल करने का आरोप

कमलनाथ के पीए आरके मिगलानी और एक पत्रकार के खिलाफ पुलिस ने फर्जी वीडियो वायरल करने के आरोप में केस दर्ज किया है। इस मामले में मिगलानी से पूछताछ करने के लिए पुलिस कमलनाथ के शिकारपुर स्थित बंगले पर पहुंची। मिगलानी से पूछताछ कर पुलिस लौट आई है।

यह कार्रवाई छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू की शिकायत पर की गई है। बंटी साहू का आरोप है कि कमलनाथ के पीए आरके मिगलानी और निजी चैनल के वीडियो जर्नलिस्ट ने अन्य पत्रकारों को मेरा एक फर्जी वीडियो वायरल करने के लिए 20 लाख रुपए का प्रलोभन दिया था। विवेक बंटी साहू ने इससे जुड़ी बातचीत का एक वीडियो जारी किया है।

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने पुलिस में कमलनाथ के पीए आरके मिगलानी के खिलाफ शिकायत की है।

छिंदवाड़ा एसपी मनीष खत्री ने बताया कि आरके मिगलानी और सचिन गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया है। सचिन गुप्ता से पुलिस पूछताछ कर रही है, उनका मोबाइल जब्त कर लिया है। मिगलानी से पूछताछ के लिए पुलिस गई थी। मिगलानी ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कुछ समय मांगा है। ऐसे में पुलिस उन्हें नोटिस देकर वापस आ गई है।

कमलनाथ के पीए आरके मिगलानी पर फर्जी वीडियो वायरल करने का आरोप है।

लाइव अपडेट्स

18 मिनट पहले

कमलनाथ के बंगले पर पुलिस की टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024