Headlines

गोवा में 5 साल की बच्ची से रेप, फिर हत्या:पुलिस ने 20 मजदूरों को हिरासत में लिया; घर से गायब थी लड़की

साउथ गोवा के वास्को एरिया में 5 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। पहले उसके साथ रेप किया गया था। बच्ची का शव 12 अप्रैल को मिला। परिवार के मुताबिक, बेटी घर से गायब थी। उसकी तलाश की गई, इसी दौरान उसका शव मिला था।

घटना सामने आने के बाद पुलिस ने 20 मजदूरों को हिरासत में लिया है। बच्ची का शव जहां मिला था, यह लोग वहां बन रही एक इमारत में काम करते हैं। पुलिस ने कहा कि मजदूरों से पूछताछ की जा रही है। परिवार का आरोप था कि रेप के बाद बेटी की हत्या की गई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
मामले पर जानकारी देते हुए साउथ एसपी सुनीता सावंत ने कहा कि घटना 12 अप्रैल की है। पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी 5 साल की बेटी घर के गायब हो गई थी। तलाश के दौरान परिवार को बच्ची वाड्डेम इलाके में मिली थी।

परिवार के लोग उसे तत्काल ही चिकालिम उप-जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची की रेप के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है।

एसपी ने आगे कहा कि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 20 मजदूरों को हिरासत में लिया है। जहां बच्ची का शव मिला था, ये लोग वहीं पर निर्माणाधीन इमारत में काम करते हैं। इन लोगों के अलावा पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

वास्को पुलिस ने IPC की धारा 376, 302 के तहत यौन उत्पीड़न और हत्या का मामला दर्ज किया है। POCSO अधिनियम के तहत और गोवा बाल अधिनियम की भी धाराएं लगाई गई हैं।

हमें POCSO को सही से लागू करने की आवश्यकता
मामले की जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) की अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने गोवा सरकार को नोटिस जारी किया है। इस मामले पर सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। प्रियंका ने कहा है कि भारत में POCSO अपने आप में एक सख्त कानून है। हमें एक नए कानून की आवश्यकता नहीं है, लेकिन हमें इसको (POCSO) बेहतर तरीके से लागू करने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024