यूपी के भदोही में सूर्यावा इलाके के रहने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने पीएम मोदी और हिंदू देवता हनुमान के खिलाफ अभद्र पोस्ट शेयर किया था। पुलिस ने बताया कि पोस्ट 26 फरवरी को की गई थी। युवक का नाम सोनू है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
जम्मू-कश्मीर के लॉन्चा इलाके में आतंकी ठिकाने का पता चला, हथियार और टिफिन बम बरामद
जम्मू-कश्मीर में रियासी पुलिस और भारतीय सेना की 58 आरआर ने आतंकवादी ठिकाने का पर्दाफाश किया है। शनिवार (13 अप्रैल) को माहौर के लॉन्चा इलाके में आंतकी ठिकाने पर रेड डाली और दो टिफिन IED, दो पिस्तौल, 400 ग्राम विस्फोटक पाउडर, कारतूस और अन्य हथियार बरामद किए हैं।
सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल की याचिका पर 15 अप्रैल को सुनवाई; शराब नीति केस में गिरफ्तारी-रिमांड को दी है चुनौती
सुप्रीम कोर्ट CM अरविंद केजरीवाल की याचिका पर 15 अप्रैल को सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट के 9 अप्रैल के आदेश के खिलाफ अपील की थी, जिसमें उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में उनकी गिरफ्तारी को बरकरार रखा गया।
सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड की गई केस लिस्ट के मुताबिक जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच सुनवाई करेगी। केजरीवाल 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं। पूरी खबर पढ़ें…
