सुप्रीम कोर्ट CM अरविंद केजरीवाल की याचिका पर 15 अप्रैल को सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट के 9 अप्रैल के आदेश के खिलाफ अपील की थी, जिसमें उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में उनकी गिरफ्तारी को बरकरार रखा गया।
सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड की गई केस लिस्ट के मुताबिक जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच सुनवाई करेगी। केजरीवाल 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
बोर्नविटा जैसे पदार्थ हेल्थ ड्रिंक्स नहीं, सरकार ने इन्हें ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर इस कैटैगरी से हटाने को कहा
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने 10 अप्रैल को सभी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स को बोर्नविटा सहित ऐसे सभी पेय पदार्थों को ‘हेल्थ ड्रिंक’ की कैटेगरी से हटाने के लिए एक एडवाईजरी जारी की है। यह एडवाईजरी राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) की जांच के बाद आई है कि FSSAI के जरिए प्रस्तुत FSS अधिनियम 2006 रूल्स और रेगुलेशन के तहत ‘हेल्थ ड्रिंक’ की कोई ऑफिशियल डेफिनेशन नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…
