लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा कर्नाटक में ऑपरेशन लोटस चलाने की कोशिश कर रही है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इसका दावा किया है। सिद्धारमैया ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 50-50 करोड़ रुपए का ऑफर किया है।
लोकसभा चुनाव के बाद कर्नाटक की कांग्रेस सरकार गिर जाएगी। इस सवाल पर सिद्धरमैया ने कहा कि ऐसा मुमकिन नहीं है। हमारे विधायक ऐसा नहीं करेंगे। भाजपा के लोग पिछले एक साल से हमारी सरकार गिराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे असफल रहे। हमारी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।
देशभर में लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स सिलसिलेवार यहां पढ़ें…
लाइव अपडेट्स
PM मोदी के ‘फर्जी शिवसेना’ कहने पर भड़के उद्धव ठाकरे, कहा- ये आपकी डिग्री की तरह फेक नहीं
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘फर्जी शिवसेना’ वाली टिप्पणी को लेकर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी आपकी डिग्री की तरह फर्जी नहीं है।
उद्धव ने आगे कहा कि लोगों के अधिकारों की लड़ाई के लिए शिवसेना प्रमुख (बाल ठाकरे) द्वारा बनाई गई शिवसेना को फर्जी कहा जा रहा है। यह उनकी डिग्री नहीं है, जिसे फेक कहा जाए।
दरअसल, PM मोदी ने 8 अप्रैल को महाराष्ट्र के चंद्रपुर में कहा था कि इंडी अलायंस में शामिल DMK पार्टी सनातन को डेंगू-मलेरिया कह कर उसके खात्मे की बात कर रही है और नकली शिवसेना (उद्धव ठाकरे की पार्टी) वाले उन्हीं लोगों को महाराष्ट्र में रैली करवाते हैं।
ओवैसी बोले- हम इस CAA के खिलाफ हैं
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भाजपा ने ‘CAA’ नाम का गैर संवैधानिक कानून बनाया है। यह कानून धर्म के आधार पर बना है, जो समानता के अधिकार के खिलाफ है। इसी कारण मैंने संसद में नागरिकता (संशोधन) बिल की प्रति फाड़ दी। हम इस CAA के खिलाफ थे, हैं और आगे भी रहेंगे।
असम CM का खड़गे को जवाब- हमारे दिमाग में हिंदू-मुसलमान नहीं, कांग्रेसियों ने कृष्ण को लव जिहादी कहा था
लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सर्मा ने शुक्रवार (12 अप्रैल) को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘मोदी के दिमाग में हिंदू-मुस्लिम’ बयान का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हमारे मन में या दिमाग में हिंदू-मुसलमान नहीं है। कांग्रेसियों ने प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन भगवान राम की पूजा नहीं की थी। उन्होंने भगवान कृष्ण को लव जिहादी कहा था।
हिमंता ने कहा- कांग्रेस के दिमाग में सिर्फ एक ही बात है। जब एक्शन होता है तो रिएक्शन भी होता है। कल जब गौरव गोगई और अखिल गोगई ने नमाज पढ़ी तो मैंने सोचा कि अच्छा हुआ कि उन्होंने नमाज पढ़ी, लेकिन उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन राम लला की पूजा क्यों नहीं की थी। हमें मुसलमानों और हिंदुओं दोनों से प्यार करना चाहिए, लेकिन अगर वे तुष्टिकरण की राजनीति करेंगे तो इस एक्शन का रिएक्शन तो होगा ही।
अनुराग ठाकुर बोले- कांग्रेस के पास भविष्य के लिए कोई विचार नहीं
राजद ने घोषणापत्र जारी किया, 1 करोड़ नौकरी देने का वादा किया
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शनिवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी ने घोषणा पत्र को राजद ने परिवर्तन पत्र का नाम दिया। तेजस्वी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान हमने घोषणा पत्र में जो वादे किए थे, वो 17 महीने में पूरे करने की कोशिश की। हमने जाति आधारित गणना करवाई। हमने कहा था कि तमिलनाडु की तर्ज पर आरक्षण सीमा बढ़ाएंगे,उसे भी पूरा किया।
तेजस्वी ने कहा कि अगर हमारी सरकार आएगी तो 15 अगस्त से पूरे देश में नौकरी देना शुरू करेंगे। तेजस्वी ने पूरे देश में 1 करोड़ नौकरी देने का वादा किया है। पूरी खबर पढ़ें …
मीसा भारती बोलीं- PM ने चुनाव के लिए की आधे-अधूरे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा
लालू यादव की बेटी और पाटलीपुत्र से राजद की लोकसभा उम्मीदवार मीसा भारती ने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारे चार मठाधीश हैं, लेकिन एक भी मठाधीश और शंकराचार्य राम मंदिर के उद्घाटन में मौजूद नहीं थे। PM मोदी ने अकेले पूजा की। उनको जल्दी थी, क्योंकि 2024 का चुनाव दिख रहा था। इसलिए आधे-अधूरे मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कर दी।
तमिलनाडु में चुनाव अधिकारियों ने एक घर से जब्त किए 1 करोड़ रुपए
तमिलनाडु में तिरुचिरापल्ली के एट्टाराई गांव में एक घर से चुनाव अधिकारियों ने शुक्रवार रात 1 करोड़ रुपए नकद जब्त किए। न्यूज एजेंसी ANI को जिला कलेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि पैसों के बारे में चुनाव फ्लाइंग स्क्वाड के अधिकारियों को सूचना मिली थी। इसी के बाद छापेमारी की गई।
कल जारी होगा भाजपा का घोषणापत्र, पीएम मोदी भी मौजूद रहेंगे
भाजपा 14 अप्रैल को दिल्ली में पार्टी का घोषणापत्र जारी करेगी। सूत्रों के मुताबिक, इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली घोषणापत्र समिति दो बैठकें कर चुकी है। भाजपा को अपने घोषणापत्र के लिए 1.5 मिलियन से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं।
TMC राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी बोले- भाजपा का असली मॉडल ‘न घर बनाऊंगा न बनाने दूंगा, न घर दूंगा, न देने दूंगा’ है
TMC राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी बोले- प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं ‘न खाऊंगा न खाने दूंगा’ लेकिन इनका (BJP) असली मॉडल है ‘न घर बनाऊंगा न बनाने दूंगा, न घर दूंगा, न देने दूंगा’।
TMC का मॉडल है कि ‘TMC ही देगी, TMC ही करेगी’, लोग भी BJP से नहीं TMC से ही उम्मीदें करते हैं… ममता बनर्जी ने गरीबों के लिए काम किया है… आप किसकी गारंटी पर विश्वास करते हैं मोदी या दीदी?
उद्धव ठाकरे बोले- एक पार्टी और एक व्यक्ति की सरकार देश में तानाशाही को बढ़ावा देगी
पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा- पहले मैंने सोचा था कि अगर आप देश को मजबूत करना चाहते हैं तो एक मजबूत सरकार होनी चाहिए, लेकिन अब मुझे लगता है कि अगर आप चाहते हैं कि देश मजबूत हो तो गठबंधन सरकार होनी चाहिए।
एक पार्टी और एक व्यक्ति की सरकार देश में तानाशाही को बढ़ावा देगी और यही हुआ है, इसलिए यह चुनाव महत्वपूर्ण है और हमें इसे जीतना है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सिंगनल्लूर में एक मिठाई की दुकान में पहुंचे
