Headlines

महाकाल के गर्भगृह में झुलसे सेवक की मौत:मुंबई में 16 दिन बाद दम तोड़ा; धुलेंडी पर गुलाल से लगी आग में 14 लोग झुलसे थे

सत्यनारायण सोनी (80) गंभीर रूप से झुलस गए थे। तस्वीर हादसे वाले दिन की है।

धुलेंडी (25 मार्च) के दिन उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग लगने से झुलसे सेवक सत्यनारायण सोनी (80) की मौत हो गई। उन्होंने बुधवार सुबह मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली। सत्यनारायण गंभीर रूप से झुलसे थे। पहले उन्हें इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर 8 अप्रैल को मुंबई के नेशनल बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया

महाकाल मंदिर में 25 मार्च की सुबह 5.49 बजे भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग से 14 लोग झुलस गए थे। घायलों में 13 को इंदौर रेफर किया गया था। 1 का इलाज उज्जैन में ही चला। पुजारी पुत्र मनोज शर्मा (43), पुजारी संजय शर्मा (50) और सेवक चिंतामण (65) अभी इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में भर्ती हैं।

आग केमिकल वाला गुलाल फेंकने से भड़की थी। इसके VIDEO भी सामने आए थे।

8 अप्रैल को इंदौर से मुंबई रेफर किया था

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में झुलसे 13 लोगों को इंदौर के अरबिंदो अस्पताल रेफर किया गया था। सेवक सत्यनारायण सोनी को 8 अप्रैल को इंदौर से मुंबई रेफर किया गया था। वे 40 प्रतिशत झुलसे थे। अरबिंदो अस्पताल से 8 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। 3 लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें से मनोज शर्मा और संजय पुजारी बर्न यूनिट में भर्ती हैं। एक अन्य घायल को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

महाकाल के गर्भगृह में पूजन – अभिषेक के दौरान सेवक सत्यनारायण सोनी (लाल घेरे में)। – फाइल फोटो

28 मार्च को आई थी मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट

घटना की जांच में सामने आया था कि आग केमिकल वाला गुलाल फेंकने से भड़की थी। कलेक्टर सिंह ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए थे। जांच की जिम्मेदारी अपर कलेक्टर मृणाल मीणा और ADM अनुकूल जैन को सौंपी थी। कमेटी से 28 मार्च तक रिपोर्ट मांगी गई थी।

4 पुजारी, 8 सेवक, 2 कर्मचारी घायल हुए थे

  • सेवक सत्यनारायण सोनी (80), निधन
  • पुजारी संजय उर्फ संजीव शर्मा (50), भर्ती
  • पुजारी पुत्र मनोज शर्मा (43), भर्ती
  • सेवक चिंतामण (65), भर्ती
  • सेवक रमेश (60), अस्पताल से छुट्‌टी
  • सेवक महेश (27), अस्पताल से छुट्‌टी
  • पुजारी प्रतिनिधि (35), अस्पताल से छुट्‌टी
  • पुरोहित पुत्र अंश (13), अस्पताल से छुट्‌टी
  • सेवक शिवम (21), अस्पताल से छुट्‌टी
  • सेवक आनंद (23), अस्पताल से छुट्‌टी
  • सेवक सोनू (54), अस्पताल से छुट्‌टी
  • सेवक राजकुमार (50), अस्पताल से छुट्‌टी
  • गर्भगृह निरीक्षक कमल जोशी (44), अस्पताल से छुट्‌टी
  • सफाई कर्मचारी मंगल बिंजवा (36), अस्पताल से छुट्‌टी

ये भी पढ़िए…

महाकाल के गर्भगृह में आग, पुजारी समेत 14 झुलसे:भस्म आरती के दौरान भड़की आग

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह 5.49 बजे भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई। इसमें पुजारी समेत 14 लोग झुलस गए। घायलों में 9 को इंदौर रेफर किया गया है। 3 को उज्जैन जिला अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई, 2 भर्ती हैं। हादसे के समय मंदिर में हजारों श्रद्धालु महाकाल के साथ होली मना रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री के बेटे वैभव और बेटी आकांक्षा भी नंदी हॉल में मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

केमिकल वाले गुलाल से भभकी थी महाकाल मंदिर में आग

उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग केमिकल वाले गुलाल से ही भभकी थी। जांच कमेटी को सीसीटीवी फुटेज से इसके सबूत मिले हैं। कमेटी ने गुरुवार को प्राथमिक जांच रिपोर्ट जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को सौंपी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रंगपंचमी पर महाकाल को सिर्फ एक लोटा केसर जल चढ़ाया

धुलेंडी के दिन हुए हादसे के बाद रंपंचमी के दिन महाकाल मंदिर में रंग नहीं खेला गया। महाकाल को सिर्फ एक लोटा केसरयुक्त जल चढ़ाया गया।

उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में रंगपंचमी (30 मार्च) पर महाकाल को सिर्फ एक लोटा केसरयुक्त जल चढ़ाया गया। तड़के 4 बजे शुरू हुई भस्म आरती में टेसू के फूलों से बना एक लोटा हर्बल रंग अर्पित किया। धुलेंडी के दिन गर्भगृह में आग लगने की वजह से व्यवस्था में बदलाव हुआ। भक्त, पंडे-पुजारियों को मंदिर में रंग लाने की अनुमति नहीं दी गई। इससे पहले हर साल भक्त रंग लेकर मंदिर में आते थे। माहौल ब्रज की होली सा रहता था। भक्तों को चेकिंग के बाद मंदिर में प्रवेश मिला। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024