Headlines

बेंगलुरु में युवक को मेट्रो में चढ़ने से रोका:शर्ट के 3 बटन खुले थे; अफसरों ने कहा- साफ कपड़ों में मेट्रो स्टेशन पर आएं

बेंगलुरु मेट्रो में एक युवक को इसलिए नहीं चढ़ने दिया, क्योंकि उसकी शर्ट के बटन खुले थे। मेट्रो अफसरों ने युवक को हिदायत दी कि शर्ट के बटन बंद कर लें और साफ कपड़ों में मेट्रो स्टेशन पर आएं, अन्यथा मेट्रो में चढ़ने नहीं दिया जाएगा।

डोडाकलासंद्रा मेट्रो स्टेशन पर मौजूद अन्य पैसेंजर्स ने घटना को रिकॉर्ड करके वायरल कर दिया। यात्रियों ने पोस्ट में बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) और बेंगलुरु दक्षिण सांसद तेजस्वी सूर्या को टैग किया।

BMRCL ने सफाई दी
BMRCL ने कहा- हम सभी यात्रियों के साथ समान व्यवहार करते हैं। यात्री अमीर हैं या गरीब, पुरुष हैं या महिला, इसके आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। अफसरों को शक था कि यात्री नशे की हालत में था। इसलिए उसे रोका गया था, ताकि वह महिलाओं और बच्चों को परेशान नहीं करे। एक अधिकारी ने कहा- बातचीत के बाद उसे मेट्रो में यात्रा करने की परमिशन दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024