भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तमिलनाडु के अरियालुर में कहा- INDI गठबंधन के नेता या तो जेल में हैं या तो बेल पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास में लंबी छलांग लगाई है। 2019 में भारत दुनिया की 11वीं आर्थिक शक्ति था।
कोविड महामारी और यूक्रेन युद्ध के बावजूद भारत ने 200 वर्षों तक हम पर शासन करने वाले ग्रेट ब्रिटेन को हराया और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना। 2024 में प्रधानमंत्री तीसरी बार पीएम बनेंगे। भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।
उधर, हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस विक्रमादित्य सिंह को उतार सकती है। विक्रमादित्य राज्य के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री हैं। उनकी मां प्रतिभा सिंह मंडी की मौजूदा सांसद हैं। वे पहले ही चुनाव लड़ने से मना कर चुकी हैं। हालांकि अंतिम फैसला उन्होंने पार्टी हाईकमान पर छोड़ रखा है। प्रतिभा सिंह हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष भी हैं।
देशभर में लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स यहां पढ़ें…
लाइव अपडेट्स
असम CM ने गोलाघाट में चुनावी रैली के दौरान मोदी के समर्थन में नारे लगाए
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा असम के गोलाघाट में एक चुनावी रैली को संबोधित करने रविवार को पहुंचे। यहां अपने भाषण से पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी के समर्थन में नारे लगाए।
जेपी नड्डा बोले- पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तमिल भाषा के बारे में बात की है
तमिलनाडु के करूर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- मोदी के लिए तमिलनाडु बेहद खास है। वे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तमिलनाडु की संस्कृति और भाषा के बारे में बात कर चुके हैं। उन्होंने तमिलनाडु के संतों की कविताओं का पाठ किया है।
रक्षमंत्री राजनाथ सिंह बोले- एक देश एक चुनाव जरूरी, इससे संसाधन और समय बचेगा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीकानेर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा- एक राष्ट्र एक चुनाव जरूर होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में एक समिति बनाई थी।
समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। मुझे विश्वास है कि देश के लोग हमारा समर्थन करेंगे। हालांकि, कांग्रेस पार्टी केवल इसका विरोध ही करेगी। उनकी आदत है विरोध करना। एक देश एक चुनाव में आपका समय और संसाधन बचाएगा।
CM योगी बोले- कांग्रेस ने गरीबों को भूखा रखा और आतंकवादियों को बिरयानी खिलाई
राजस्थान के भरतपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- अब भारत में कोई भी आतंकवादियों और नक्सलियों को पनाह नहीं दे सकेगा। एक तरफ ये द गार्जियन की रिपोर्ट है, जो कह रही है कि पाकिस्तान में आतंकी मारे जा रहे हैं और दुनिया आतंकवाद को बोझ मान रही है।
वहीं, दूसरी दूसरी तरफ ये कांग्रेस पार्टी है जो सत्ता में रहते हुए आतंकियों को बिरयानी खिलाती थी। कांग्रेस ने गरीबों को भूखा रखा और आतंकवादियों को बिरयानी खिलाई। पीएम मोदी पिछले 4 साल से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहे हैं और आने वाले 5 साल तक देते रहेंगे।
योगी ने आगे कहा- यह नया भारत है, जो अपने लोगों और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा करना जानता है। 1952 में कांग्रेस ने कश्मीर में धारा 370 लागू करके भारत को एक घाव दिया। PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने धारा 370 को हटाकर आतंकवाद को हमेशा के लिए खत्म कर दिया।
भाजपा प्रवक्ता बोले- कांग्रेस ने हमास के पक्ष में केरल में रैलियां निकालीं
भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस पर इजराइल-हमास युद्ध में हमास का समर्थन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- इजराइल-हमास युद्ध के मुद्दे पर भारत सरकार द्वारा अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है।
इसके बावजूद कांग्रेस ने हमास के पक्ष में एक प्रस्ताव पारित किया। इस पर प्रियंका गांधी ट्वीट करती हैं, सोनिया गांधी लेख लिखती हैं। हमास के पक्ष में केरल में रैलियां निकाली जाती हैं। इनकी रणनीति बहुत स्पष्ट है, भारत को क्षेत्र, भाषा, जाति और राज्य के आधार पर विभाजित करना और हमास तक संपर्क स्थापित करना।
भाजपा नेता गौरव वल्लभ बोले- कांग्रेस ने सनातन और राम मंदिर की आलोचना की
