महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड के कुडलवाडी इलाके के स्क्रैप गोदाम में शनिवार सुबह आग लग गई। इसमें 150 दुकानें जलकर राख हो गईं। आग रात को 1:30 बजे लगी, जिसपर काबू पा लिया गया है।
आज की अन्य प्रमुख खबरें…
दिल्ली में चाइल्ड ट्रैफिकिंग केस में CBI की रेड, केशवपुरम से 2 नवजात को रेस्क्यू किया
CBI ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग केस में दिल्ली में कई जगहों पर छापा मारा। टीम ने केशवपुरम स्थित एक घर से 2 नवजात को रेस्क्यू किया। इस मामले में CBI बच्चा बेचने वाली महिला और खरीदार से पूछताछ कर रही है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में हाईवे डिपार्टमेंट के कॉन्ट्रैक्टर के घर IT रेड
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में हाईवे डिपार्टमेंट के एक कॉन्ट्रैक्टर के घर इनकम विभाग की रेड जारी है। फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं आई है कि ये रेड किस सिलसिले में डाली गई है।
अमेरिका के ओहायो में भारतीय छात्र की मौत, वजह साफ नहीं; 3 महीने में 10वां मामला
अमेरिका के ओहायो में एक और भारतीय छात्र की मौत हो गई। भारतीय दूतावास ने जानकारी दी। मौत की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है। दूतावास ने कहा, “ओहायो में भारतीय छात्र सत्य साईं गड्डे की मौत हो गई। हमें दुख है। हम परिवार को हर संभव मदद पहुंचाएंगे। कोशिश करेंगे कि जल्द से जल्द छात्र का शव भारत पहुंच जाए।” पिछले 3 महीनों में 10 भारतीय छात्रों में की मौत अमेरिका में हो चुकी है।
अमेरिका के न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी में भूकंप, नुकसान की खबर नहीं
अमेरिका के न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी में बीती रात भूकंप आया। भारतीय समयानुसार पहला भूकंप न्यूयॉर्क में 8:15 बजे आया। भूकंप का केंद्र 50 किलोमीटर नीचे बताया गया है। इसकी तीव्रता 4.8 मापी गई। दूसरा भूकंप न्यूजर्सी में रात 3:30 बजे आया। इसकी तीव्रता 4 मापी गई। दोनों ही भूकंपों में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
लालू प्रसाद यादव के खिलाफ ग्वालियर की MP-MLA कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
