Headlines

पप्पू यादव ने पूर्णिया से निर्दलीय पर्चा दाखिल किया:बोले- राजनीतिक हत्या की साजिश थी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- उन्हें नामांकन की इजाजत नहीं

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में नामांकन का आज आखिरी दिन है। किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, बांका और भागलपुर में नॉमिनेशन चल रहा है। इन पांचों में से सबसे हॉट सीट पूर्णिया है। पप्पू यादव ने पूर्णिया सीट से निर्दलीय नामांकन किया है।

पप्पू के नामांकन पर बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने साफ कह दिया है कि पार्टी से बाहर नामांकन करने की इजाजत किसी को नहीं है।

बता दें कि महागठबंधन में पूर्णिया सीट आरजेडी के कोटे में गई है। यहां से बीमा भारती पहले से ही नामांकन किया है।

पप्पू यादव ने नॉमिनेशन के बाद कहा कि ये मेरी राजनीतिक हत्या की साजिश थी। सीमांचल की आजादी, जातीय विवाद, भ्रष्टाचार और नफरत का खात्मा करना है। हर परिवार की खुशी और गरीबी मिटाने का मेरा संकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024