Headlines

राहुल गांधी ने वायनाड से नामांकन भरा:प्रियंका के साथ एक घंटे रोड शो किया; दिल्ली में खड़गे ने घर-घर गारंटी कैंपेन लॉन्च की

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केरल की वायनाड सीट से नामांकन दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने बहन प्रियंका गांधी के साथ एक घंटे का रोड शो किया। इस दौरान राहुल ने क्षेत्र की जनता से कहा कि आपका सांसद होना सौभाग्य की बात है।

वायनाड सीट में राहुल के खिलाफ I.N.D.I.A. में शामिल CPI की एनी राजा चुनाव लड़ रही हैं। एनी राजा ने भी बुधवार को रोड शो करने के बाद अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस सीट से भाजपा ने केरल के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन को मैदान में उतारा है।

उधर, दिल्ली में कांग्रेस ने पार्टी की ‘5 न्याय, 25 गारंटी’ को देश के लोगों तक पहुंचाने के लिए ‘घर-घर गारंटी’ कैंपेन शुरू किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसकी शुरुआत नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट से की। पार्टी की प्लानिंग है कि कम से कम 8 करोड़ घरों में कांग्रेस की गारंटी कार्ड पहुंचाई जाए।

अपडेट्स

02:22 PM3 अप्रैल 2024

खड़गे ने ‘घर-घर गारंटी’ कैंपेन की शुरुआत की

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्त्ता कम से कम 8 करोड़ घरों में गारंटी कार्ड पहुंचाएंगे। वह लोगों को बताएंगे कि हमारी सरकार आने के बाद हम क्या क्या काम करेंगे।उन्होंने आगे कहा कि हम लोगों को गारंटी देते हैं कि हमारी सरकार हमेशा गरीबों के साथ रहेगी और गरीबों के लिए काम करेगी।

खड़गे ने आगे कहा कि मोदी जी अपनी गारंटी की बात करते हैं, लेकिन उनकी गारंटी कामयाब नहीं हुई। उनकी गारंटी लोगों को नहीं मिली। उन्होंने हर साल दो करोड़ नौकरियों की बात की, लेकिन लोगों को नौकरी नहीं मिली। उन्होंने 15-15 लाख रुपए देने का वादा किया, लेकिन यह गारंटी भी पूरी नहीं।’’खरगे ने आरोप लगाया कि किसानों से किए वादे भी मोदी सरकार ने पूरे नहीं किए।

01:56 PM3 अप्रैल 2024

नामांकन दाखिल करने के बाद राहुल ने चुनाव प्रचार किया

01:18 PM3 अप्रैल 2024

राहुल ने केरल की वायनाड सीट से नामांकन भरा

01:07 PM3 अप्रैल 2024

राहुल ने वायनाड की जनता से कहा- आपका सांसद सदस्य होना सम्मान की बात

राहुल ने वायनाड की जनता से कहा- आपका सांसद सदस्य होना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं आपके साथ एक मतदाता की तरह व्यवहार नहीं करता हूं। मैं आपके साथ वैसा ही व्यवहार करता हूं, जैसे मेरा छोटी बहन प्रियंका के साथ व्यवहार है। वायनाड के घरों में मेरी बहनें, मां, पिता और भाई हैं और इसके लिए मैं आपका तहे दिल से धन्यवाद देता हूं।

01:04 PM3 अप्रैल 2024

जयराम रमेश बोले- हम 8 करोड़ परिवारों तक गारंटी कार्ड पहुंचाएंगे

‘घर-घर गारंटी अभियान’ शुरू करने की घोषणा पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि यहां से हमारी घर-घर गारंटी अभियान की शुरुआत हो रही है। हम 8 करोड़ परिवारों तक गारंटी कार्ड पहुंचाएंगे। हमारे 5 न्याय 25 गारंटी, जिसकी घोषणा भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समय में कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी ने की थी उस कार्ड का वितरण आज से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024