Headlines

कांग्रेस की 11वीं लिस्ट, 17 कैंडिडेट्स के नाम:आंध्र प्रदेश में सीएम जगन मोहन की बहन शर्मिला को टिकट, अब तक कुल 231 कैंडिडेट्स का ऐलान

कांग्रेस ने मंगलवार (2 अप्रैल) को लोकसभा चुनाव के लिए 11वीं लिस्ट जारी की। इसमें 4 राज्यों के 17 कैंडिडेट के नाम हैं। अब तक 231 प्रत्याशियों का ऐलान किया जा चुका है।

1 अप्रैल को जारी पार्टी की 10वीं लिस्ट में तेलंगाना और महाराष्ट्र की एक-एक लोकसभा सीट के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया था। इसमें अभय काशीनाथ पाटिल को महाराष्ट्र के अकोला से और कादियाम काव्या को वारंगल से पार्टी ने मैदान में उतारा है।

पार्टी की आज जारी हुई लिस्ट में शामिल प्रत्याशियों के नाम…

29 मार्च को 5 कैंडिडेट के नाम घोषित किए थे
29 मार्च को पार्टी ने 5 कैंडिडेट्स घोषित किए थे। राजस्थान के 2 कैंडिडेट के नाम बदले गए और कर्नाटक से 3 उम्मीदवारों का नाम घोषित किया गया था। राजस्थान के राजसमंद से अब डॉ. दामोदर गुर्जर और भीलवाड़ा से डॉ. सीपी जोशी को उतारा गया है। वहीं, कर्नाटक के बेल्लारी से ई तुकाराम, चामराजनगर से सुनील बोस और चिकबल्लापुर से रक्षा रमैया को टिकट दिया है। पूरी खबर पढ़ें

आठवीं लिस्ट में 4 राज्यों के 14 नाम, शिवराज के सामने प्रताप भानु को दिया टिकट
कांग्रेस ने 27 मार्च की रात 4 राज्यों के 14 प्रत्याशियों का ऐलान किया। इसमें मध्य प्रदेश के गुना में ज्योतिरादित्य के सामने राव यादवेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वहीं विदिशा में शिवराज सिंह चौहान के सामने प्रताप भानु शर्मा को टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से सुप्रिया श्रीनेत का टिकट काट दिया है। 2019 में उन्होंने यहां से चुनाव लड़ा था, पर हार गई थीं। पूरी खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024