आम आदमी पार्टी के विधायकों ने मंगलवार दोपहर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। विधायकों ने सुनीता को दिल्ली CM के नाम एक संदेश दिया। विधायकों ने कहा कि केजरीवाल किसी भी हालत में इस्तीफा न दें, जेल से सरकार चलाएं।
इससे पहले सुबह 10 बजे दिल्ली की मंत्री आतिशी मार्लेना ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया- ‘मेरे एक बेहद करीबी के माध्यम से मुझे भाजपा जॉइन करने के लिए अप्रोच किया गया है। मुझसे कहा गया है कि आप अपना पॉलिटकल करियर बचा लीजिए या फिर जेल जाने के लिए तैयार रहिए।’
आतिशी ने कहा, ‘मुझे बताया गया कि आने वाले कुछ ही दिनों में मेरे और मेरे रिश्तेदारों के घर में ED की रेड होगी। उसके बाद हम सब लोगों को समन भेजे जाएंगे और उसके कुछ ही समय बाद हमें गिरफ्तार किया जाएगा। मेरे अलावा AAP सांसद राघव चड्ढा, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक को भी गिरफ्तार करने की तैयारी है।’
केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ ED हाईकोर्ट में आज जवाब दाखिल करेगी
शराब नीति केस में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ हाईकोर्ट में 23 मार्च को याचिका लगाई थी। इस पर 27 मार्च को कोर्ट ने ED को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। ED आज इस मामले में डिटेल में जवाब दाखिल करेगी। मामले की सुनवाई कल यानी 3 अप्रैल को होगी।
21 मार्च को गिरफ्तार हुए केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी के अलावा राऊज एवेन्यू कोर्ट के रिमांड के फैसले को भी चुनौती दी थी। दरअसल, राऊज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 28 मार्च तक ED रिमांड पर भेजा था, जिसे बाद में 1 अप्रैल तक बढ़ाया गया था। 1 अप्रैल को इस मामले में सुनवाई हुई तो कोर्ट ने उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेज दिया।
अपडेट्स
आतिशी ने कहा- कोर्ट में कल ED ने डेढ़ साल पुराने स्टेटमेंट का जिक्र किया
आतिशी ने कहा- ED ने कल मेरा और सौरभ भारद्वाज का नाम कोर्ट में लिया। उस बयान के आधार पर जो ईडी और सीबीआई के पास पिछले डेढ़ साल से है। ये स्टेटमेंट ईडी की चार्जशीट में भी है। कोर्ट में इसे उठाने का क्या मकसद है?
वजह यह है कि भाजपा को लग रहा है कि केजरीवाल, सिसोदिया, संजय सिंह, सत्येंद्र जैन जेल में हैं इसके बावजूद आम आदमी पार्टी एक है और मजबूत है। अब वो नेक्स्ट लाइन लीडरशिप को जेल में डालने की तैयारी कर रही है।
भाजपा ने कहा- जानकारी देने वाले का नाम बताएं, वर्ना पुलिस शिकायत करेंगे
AAP के लोग रोज नई-नई मनोहर कहानियां सुनाते हैं। आतिशी उस व्यक्ति का नाम बताएं, जिसने ये जानकारी दी। वर्ना हम सीधे पुलिस के पास जाएंगे और शिकायत करेंगे।- हरीश खुराना, भाजपा नेता

गिरफ्तारी राष्ट्रपति शासन लगाने का आसान तरीका
केजरीवाल इस्तीफा दे देते हैं तो भाजपा के लिए आसान SOP तैयार हो जाएगी। ED के माध्यम से हर विपक्षी मुख्यमंत्री के ऊपर केस कर दो और गिरफ्तार कर लो। कहो कि संवैधानिक संकट है, राष्ट्रपति शासन लागू करेंगे। इससे आसान तरीका उनके लिए और क्या हो सकता है। -आतिशी मार्लेना

केजरीवाल के पास पूर्ण बहुमत
आतिशी ने कहा- केजरीवाल जी को सजा नहीं मिली है, चार्जशीट भी नहीं हुए हैं। इस देश का संविधान कहता है कि कोई व्यक्ति चीफ मिनिस्टर नहीं रह सकता, अगर वो अपने हाउस की मेजॉरिटी नहीं एन्जॉय करता। अरविंद केजरीवाल के पास पूर्ण बहुमत है। उनके इस्तीफा देने का कोई कारण नहीं है।
रामलीला मैदान की रैली देखकर भाजपा डरी
आतिशी ने कहा- हर व्यक्ति जिसे आप जेल में डालेंगे, उसकी जगह 10 और लोग अरविंद केजरीवाल की लड़ाई लड़ने के लिए आगे आएंगे। अब भाजपा को लग रहा है कि शीर्ष लीडरशिप जेल में होने के बावजूद AAP अभी भी जमीन पर मजबूती से लड़ रही है। रामलीला मैदान की रैली में जनसैलाब देखकर उन्हें समझ में आया कि AAP की नेक्स्ट लीडरशिप को गिरफ्तार करना पड़ेगा।
कुछ ही दिनों में मेरे और मेरे रिश्तेदारों के घर में ED की रेड होगी
मुझे बताया गया कि आने वाले कुछ ही दिनों में मेरे और मेरे रिश्तेदारों के घर में ED की रेड होगी। उसके बाद हम सब लोगों को समन भेजे जाएंगे और उसके कुछ ही समय बाद हमें गिरफ्तार किया जाएगा। आज इस मंच के माध्यम से भाजपा को ये बताना चाहती हूं कि हम आपकी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। हम अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं, भगत सिंह के चेले हैं। जब तक AAP के हर नेता, हर विधायक और हर कार्यकर्ता की आखिरी सांस बची है तो हम देश और संविधान को बचाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
आतिशी ने कहा- भाजपा हमारा मोराल डाउन करना चाहती है
आतिशी ने कहा- उन्होंने उम्मीद की थी कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी टूट जाएगी और उसका मोराल गिर जाएगा। संडे को रामलीला मैदान में सभा के बाद लाखों लोग आए। 10 दिन तक सड़क पर चले संघर्ष के बाद उन्हें लगा कि इतना काफी नहीं है। आने वाले दिनों में बाकी बड़े नेताओं को जेल में डाला जाएगा।
4 और नेताओं को गिरफ्तार करवाएगी भाजपा
आतिशी ने कहा- पहले सभी शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब भाजपा का ये इरादा है कि आने वाले 2 महीने में लोकसभा चुनाव से पहले वो आम आदमी पार्टी के 4 और नेताओं को गिरफ्तार करने वाले हैं। मुझे गिरफ्तार करेंगे, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा को गिरफ्तार करेंगे।
आतिशी का दावा- भाजपा ने मुझे पार्टी जॉइन करने के अप्रोच किया
