Headlines

PM मोदी बोले- तीसरे टर्म में फ्री बिजली का टारगेट:कहा- सरकार की नीयत सही हो तो नतीजे भी सही आते हैं, कांग्रेस लोगों को भड़का रही

उत्तराखंड के रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार तीसरे टर्म में फ्री बिजली देने की योजना बना रही है। हर घर में सोलर बिजली प्लांट लगाने की भी योजना है।

उन्होंने कहा, ”सरकार की नीयत सही हो, तो नतीजे भी सही आते हैं। कांग्रेस के शाही परिवार के शहजादे ने ऐलान किया है कि अगर देश ने तीसरी बार मोदी सरकार को चुना, तो आग लग जाएगी। 60 साल तक देश पर राज करने वाले 10 साल सत्ता से बाहर क्या रह गए, अब देश में आग लगाने की बात कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चुन-चुन कर साफ कर दो, ऐसे लोगों को मैदान में मत रहने दो भाइयों।”

प्रधानमंत्री ने करीब 40 मिनट तक भाषण दिया। उन्होंने कहा, ”इमरजेंसी की मानसिकता वाली कांग्रेस का भरोसा अब लोकतंत्र पर नहीं बचा है, इसलिए अब वह जनादेश के खिलाफ लोगों को भड़काने में जुट गई है। कांग्रेस, भारत को अस्थिरता की तरफ ले जाना चाहती है, अराजकता में झोंकना चाहती हैं। कांग्रेस, तुष्टिकरण के दल-दल में ऐसा धंस गई है कि कभी देशहित का नहीं सोच सकती है।”

अपडेट्स

01:30 PM2 अप्रैल 2024

PM बोले- यही कांग्रेस है जो घुसपैठियों को बढ़ावा देती है

कांग्रेस ने देश का ऐसा बंटवारा किया कि गुरु नानक जी की पवित्र धरती हमसे छिन ​गई। दशकों तक हमें अपने गुरु को दूरबीन से देखना पड़ा। अब जाकर बीजेपी सरकार ने करतारपुर राहदारी बनाकर, लोगों की जिंदगी आसान की है। यही कांग्रेस है जो घुसपैठियों को बढ़ावा देती है। लेकिन जब भाजपा CAA के माध्यम से मां भारती में आस्था रखने वालों को भारत की नागरिकता देती है, तो कांग्रेस को सबसे ज्यादा तकलीफ होती है।

01:28 PM2 अप्रैल 2024

मैं कहता हूं- भ्रष्टाचार हटाओ… वो कहते हैं- भ्रष्टाचारी बचाओ

PM ने कहा- तमिलनाडु के पास एक कच्चाथीवू द्वीप है। वो द्वीप भारत का हिस्सा था, लेकिन कांग्रेस ने उसको श्रीलंका को दे दिया। कांग्रेस, जिसके नेता देश के टुकड़े करने की बात करते हों, जो कच्चाथीवू को दे देते हों, क्या ऐसी कांग्रेस देश की रक्षा कर सकती है? मैं कहता हूं- भ्रष्टाचार हटाओ। वो कहते हैं- भ्रष्टाचारी बचाओ। लेकिन, मोदी इनकी गालियों और धमकियों से डरने वाला नहीं है। हर भ्रष्ट पर कार्रवाई जारी रहेगी। तीसरे टर्म की शुरुआत में भ्रष्टाचार पर और तेज प्रहार होगा।

01:27 PM2 अप्रैल 2024

प्रधानमंत्री बोले- कांग्रेस का भरोसा अब लोकतंत्र पर नहीं बचा है

मोदी ने कहा, “कांग्रेस के शाही परिवार के शहजादे ने ऐलान किया है, अगर देश ने तीसरी बार मोदी सरकार को चुना तो आग लग जाएगी। 60 साल तक देश पर राज करने वाले 10 साल सत्ता से बाहर क्या रह गए, अब देश में आग लगाने की बात कर रहे हैं…ऐसे लोगों को चुन-चुन कर साफ कर दो, ऐसे लोगों को मैदान में मत रहने दो भाइयों। इमरजेंसी की मानसिकता वाली कांग्रेस का भरोसा अब लोकतंत्र पर नहीं बचा है। इसलिए अब वह जनादेश के विरुद्ध लोगों को भड़काने में जुट गई है।”

01:01 PM2 अप्रैल 2024

सोलर पैनल पर सरकार सब्सिडी दे रही 

PM ने कहा कि मोदी की गारंटी यानी पूरा होने की गारंटी है। मोदी की गारंटी ने उत्तराखंड के घर-घर में सुविधा पहुंचाई है। लोगों का स्वाभिमान बढ़ाया है। अब तीसरे टर्म में आपका ये बेटा एक और बड़ा काम करने जा रहा है। आपको 24 घंटे बिजली मिले, बिजली का बिल जीरो हो और बिजली से कमाई भी हो। इसके लिए मोदी ने ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ शुरू की है।

12:58 PM2 अप्रैल 2024

‘कांग्रेस ने देश को बांटने की घोषणा करने वाले को टिकट दिया’

मोदी ने कहा- इमरजेंसी की मानसिकता वाली कांग्रेस का भरोसा अब लोकतंत्र पर नहीं बचा है। कांग्रेस भारत को अस्थितरता की ओर ले जाना चाहती है। देश की टुकड़े करने वालों को सजा मिलनी चाहिए कि नहीं? आप लोगों बताइए। लेकिन, कांग्रेस ने सजा के बजाय देश को बांटने की घोषणा करने वाले को टिकट दे दिया।

12:53 PM2 अप्रैल 2024

10 साल में जितना विकास हुआ, आज तक नहीं हुआ

PM ने कहा- मोदी ने भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने की गारंटी दी है। तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत का मतलब है- लोगों की कमाई बढ़ेगी। नौकरी के अवसर बढ़ेंगे। गांव-शहर में सुविधा बढ़ेगी।हमें उत्तराखंड को विकसित बनाना है। केंद्र सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही। 10 साल में जितना विकास हुआ, आज तक नहीं हुआ। 12 लाख घरों को पानी कनेक्शन दिया। तीन लाख को स्वामित्व योजना का लाभ मिला।

12:42 PM2 अप्रैल 2024

धूप में खड़े लोगों को देख मोदी ने क्षमा मांगी

PM मोदी ने जनसभा में पंडाल के पीछे धूप में रहने वालों से क्षमा मांगी। कहा- पंडाल सोच से छोटा पड़ गया। यह व्यवस्था की कमी है। यह धूप में तपने की तपस्या को विकास कर लौटाऊंगा। PM ने कहा- देव भूमि का यह आशीर्वाद मेरी बड़ी ड्यूटी है।

PM ने कहा- ये चुनावी सभा ऐसे क्षेत्र में हो रही जिसे मिनी इंडिया कहा जाता है। मैं जब भी उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आता हूं, खुद को बहुत धन्य महसूस करता हूं। इसलिए मेरे दिल की गहराई से एक बात निकली थी-देवभूमि के ध्यान से ही मैं सदा धन्य हो जाता हूं। है भाग्य मेरा, सौभाग्य मेरा, मैं तुमको शीश नवाता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024