Headlines

क्या BJP से नाराज है जनता:भाजपा के प्रचार वाहन पर लोगों ने लाठी-डंडों से किया हमला; जानिए वायरल VIDEO का सच

लोकसभा चुनाव 2024 की सभी राजनीतिक दल जोरो शोरों से तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग भाजपा के चुनाव प्रचार वाहन पर लाठी-डंडों से तोड़फोड़ कर रहे हैं।

  • दावा किया जा रहा है कि यह भाजपा का चुनाव प्रचार वाहन देखकर लोग भड़क गए और तोड़फोड़ कर दी। यह वीडियो भाजपा के खिलाफ जनता का आक्रोश दिखाता है।
  • इस वीडियो को एक्स पर कई वेरिफाइड यूजर्स ने शेयर किया। केशव चांद यादव नाम के वेरिफाइड यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा- अब तो भाजपाइयों का गांवों में घुसना मुश्किल हो रहा है। (अर्काइव)

 

यूजर के पोस्ट को अब तक 35 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस पोस्ट को 3 हजार से ज्यादा लोग लाइक और 1 हजार से ज्यादा रीट्वीट कर चुके हैं।

एक अन्य वेरिफाइड यूजर ने लिखा- भाजपा का स्वागत शुरू हो गया है, 400 पार, ये शब्द सुना सुना लग रहा है। (अर्काइव)

मनराज मीना नाम के वेरिफाइड यूजर ने लिखा- कोई बता सकता है ये वीडियो कहां का है और जनता भाजपा की गाड़ी देखकर इतनी नाराज क्यों है। आखिर ‌BJP से इतनी नाराजगी क्यों। BJP तो हमेशा विकसित भारत की बात करती है फिर जनता नाराज क्यों। (अर्काइव)

 

वायरल वीडियो का सच…
कुछ सामान्य से की-वर्ड्स डालने पर हमें इंग्लिश वेबसाइट टाइम्स नाउ का एक वीडियो आर्टिकल मिला। जिसे 01 नवंबर 2022 को पब्लिश किया गया था। इसमें पूरी घटना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया था। मामला, तेलंगाना में 3 नवंबर 2022 को हुए मुनुगोड़े विधानसभा चुनावों से पहले BJP और TRS कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प से जुड़ा निकला। खबर का लिंक…

टाइम्स नाउ की वेबसाइट पर पब्लिश हुई खबर का स्क्रीनशॉट।

हिंदी वेबसाइट रिपब्लिक भारत का एक आर्टिकल भी हमें मिला। इस आर्टिकल को 01 नवंबर 2022 को पब्लिश किया गया था। आर्टिकल में बताया गया है कि यह घटना तेलंगाना के नलगोंडा जिले के मुनुगोड़े के पास पलेवेला गांव की थी। BJP ने आरोप लगाया था कि TRS कार्यकर्ताओं ने पहले पथराव और हमला किया, इसके बाद टकराव शुरू हुआ था। वहीं, TRS ने पूरी घटना के लिए BJP को जिम्मेदार बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024