Headlines

बिहार में INDI अलायंस का सीट बंटवारा हुआ:RJD-26, कांग्रेस-9, लेफ्ट-5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, पप्पू यादव का पत्ता कटा

बिहार में महागठबंधन की सीटों का बंटवारा हो गया है। पटना में राजद ऑफिस में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया गया। RJD 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस को 9 और लेफ्ट को 5 सीटें मिली हैं। लेफ्ट की पांच सीटों में से माले 3, CPI बेगूसराय और CPM खगड़िया से चुनाव लड़ेगी।

सबसे ज्यादा पेंच पूर्णिया सीट को लेकर था। यह सीट अब राजद के खाते में है। इसकी वजह से पप्पू यादव का पत्ता कट गया है। जदयू से RJD में आईं बीमा भारती इस सीट पर महागठबंधन की उम्मीदवार होंगी।

पिछली लोकसभा चुनाव में लालू की पार्टी RJD 19 और कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। लेफ्ट ने अलग होकर 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे।

दिल्ली में तय हुआ फॉर्मूला, पटना में ऐलान

दिल्ली में राजद और कांग्रेस नेताओं के बीच 3 दिनों तक मंथन के बाद नियम और शर्तों के साथ फॉर्मूला तय हुआ है। अब भी तेजस्वी यादव दिल्ली में हैं। पटना में RJD दफ्तर में RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, RJD नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, श्याम रजक, उदय नारायण चौधरी और लेफ्ट पार्टियों से धीरेंद्र झा, राम नरेश पांडेय मौजूद थे।

अपडेट्स

01:08 PM29 मार्च 2024

पप्पू यादव से जुड़े सवाल पर ही प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म

आमतौर पर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी पार्टियों के प्रमुख नेताओं को बोलने का मौका मिलता है। लेकिन महागठबंधन के आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद के दो नेताओं अब्दुलबारी सिद्दीकी और मनोज झा ने बस अपनी बात रखी। बाकी पार्टियों यानी कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और लेफ्ट पार्टियों के नेताओं को बोलने का कोई मौका नहीं दिया गया। इतना ही नहीं पप्पू यादव के चुनाव लड़ने को लेकर जब सवाल हुए तो प्रेस कॉन्फ्रेंस ही खत्म कर दी गई।

12:55 PM29 मार्च 2024

2019 में महागठबंधन की सीट शेयरिंग 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024