Headlines

निर्मला सीतारमण बोलीं- मेरे पास चुनाव लड़ने के पैसे नहीं:आंध्र प्रदेश या तमिलनाडु से लड़ने का ऑप्शन मिला था, लेकिन मैंने इनकार कर दिया

निर्मला सीतारमण बोलीं- मेरे पास चुनाव लड़ने 

निर्मला सीतारमण ने कहा कि वे इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। हालांकि, दूसरे उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार (27 मार्च) को कहा कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। एक टीवी चैनल टाइम्स नाउ समिट में उन्होंने बताया कि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं है।

सीतारमण ने कहा- पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुझे लोकसभा चुनाव लड़ने के बारे में पूछा था। उन्होंने आंध्र प्रदेश या तमिलनाडु से चुनाव लड़ने की पेशकश की थी। हालांकि, इस बारे में सोचने के बाद मैंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।

वित्त मंत्री बोलीं- मेरे पास चुनाव के हिसाब से पैसा नहीं
निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘एक हफ्ते या दस दिन तक सोचने के बाद मैंने जवाब दिया… नहीं। मेरे पास चुनाव लड़ने के लिए उस तरह का धन नहीं हैं। मुझे यह भी समस्या है कि आंध्र प्रदेश या तमिलनाडु। जीतने लायक अलग-अलग मानदंडों का भी सवाल है…आप इस समुदाय से हैं या आप उस धर्म से हैं? मैं बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मेरी दलीलों को स्वीकार कर लिया…इसलिए मैं चुनाव नहीं लड़ रही हूं।’

जब उनसे सवाल किया गया कि देश की वित्त मंत्री के पास भी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पर्याप्त धन क्यों नहीं है तो उन्होंने कहा कि भारत की संचित निधि उनकी अपनी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मेरी सैलरी, मेरी कमाई, मेरी बचत मेरी है, लेकिन भारत की संचित निधि मेरी नहीं है।

निर्मला ने पुरानी पेंशन और विकसित राष्ट्र पर भी बात की

  • पुरानी पेंशन: राज्यों को पुरानी पेंशन स्कीम के नाम पर वोटर्स को लालच देने का काम नहीं करना चाहिए।
  • राज्य और केंद्र साथ काम करें: देश के विकास के लिए केंद्र और राज्य को साथ मिलकर काम करना होगा, क्योंकि सुधार करना सिर्फ केंद्र का काम नहीं है। सिस्टम को अधिक पारदर्शी बनाना होगा। केंद्र और राज्य को कोई नीति लागू करने में भेदभाव नहीं करना होगा।
  • विपक्षी नेताओं पर ED-CBI का एक्शन: एक भी ऐसा मामला नहीं है, जिसके सबूत न हों। नेताओं के घरों से पैसे जब्त हो रहे हैं। लोग कहते हैं कि यह सब मोदी सरकार के इशारे पर हो रहा है। वे भूल जाते हैं कि 2014 से पहले इन्हीं एजेंसियों को पिंजरे में बंद तोता कहा जाता था। तब एजेंसियां सिर्फ गुजरात के तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी के पास पूछताछ करने जाती थी।
  • इलेक्टोरल बॉन्ड: इलेक्टोरल बॉन्ड के लिए कानून बना और संसद में पास हुआ। उस कानून के तहत बॉन्ड खरीदे गए और कैश कराए गए। सभी पार्टियों को बॉन्ड मिले। सभी ने इसे कैश कराया। जब सुप्रीम कोर्ट ने इसे असंवैधानिक करार दिया, तब कहा जाने लगा कि बॉन्ड से जुड़ी सभी जानकारी दीजिए। डेटा सामने के बाद सब साफ हो गया है। विपक्ष के पास बोलने के लिए कुछ बचा नहीं है। इसलिए सब चुप हैं।
  • केजरीवाल की गिरफ्तारी: आठ समन, आपके (केजरीवाल) पास नहीं जाने का कोई न कोई कारण था। आपने कहा कि मेरे पास कुछ और काम है। मेरी विधानसभा चल रही है, बजट सत्र चल रहा है। मुझे किसी कैंपेन में जाना है। अब जब कोर्ट ने कहा कि पेश होने के लिए जाओ, तो आप इसे राजनीतिक प्रतिशोध कह रहे हैं।

कर्नाटक से राज्यसभा सांसद हैं सीतारमण
निर्मला सीतारमण फिलहाल कर्नाटक से राज्यसभा सांसद हैं। वे 2006 में भाजपा में शामिल हुई थीं। 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद निर्मला सीतारमण को नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री बनाई गईं।

जून 2014 में सीतारमण को आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुना गया। उन्होंने मई 2016 में कर्नाटक सीट से राज्यसभा चुनाव में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। सितंबर 2017 से मई 2019 तक वो देश की रक्षा मंत्री के पद पर रहीं। 2019 में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में सीतारमण ने वित्त मंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी।

ये खबरें भी पढ़ें…

मोदी बोले-ED के जब्त किए ₹3000 करोड़ गरीबों को लौटाएंगे: महुआ मोइत्रा के खिलाफ भाजपा कैंडिडेट से बात की, कहा- यह बात सबको बताएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (27 मार्च) को पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट से BJP की उम्मीदवार राजमाता अमृता रॉय से फोन पर चर्चा की। बातचीत में पीएम ने अमृता से उनके चुनाव प्रचार की तैयारियों के बारे में जाना।

पीएम ने उन्हें बताया कि वे उन कानूनी विकल्पों पर काम कर रहे हैं, जो ये सुनिश्चित कर सकें कि बंगाल के गरीबों से लूटा गया 3 हजार करोड़ रुपए, ED की ओर से भ्रष्टाचारियों से जब्त की गई संपत्ति के जरिए उन्हीं लोगों को वापस लौटाया जाए। पूरी खबर पढ़ें…

सीतारमण बोलीं- यूपीए ने अर्थव्यवस्था का सत्यानाश किया:इनकी नीति नेशन फर्स्ट नहीं, फैमिली फर्स्ट; इन्होंने कोयले को राख बनाया और हमने हीरा

Nirma

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 9 फरवरी को UPA और NDA के 10 साल का कामकाज पर श्वेत पत्र पर स्पीच दी। वित्त मंत्री ने कहा कि 10 साल के कामकाज पर ये श्वेत पत्र बड़ी ही जिम्मेदारी के साथ रखा गया है।

सीतारमण ने कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाला, कोल स्कैम, NPA, कोल ब्लॉक एलोकेशन जैसे मुद्दों के जरिए UPA सरकार पर निशाना साधा। सीतारमण ने कहा कि UPA की नीति कभी भी नेशन फर्स्ट की नहीं रही। इन्होंने फैमिली फर्स्ट नीति रखकर अर्थव्यवस्था को बदहाल कर डाला। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024