सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने इंडियन प्रीमियर लीग-2024 के 8वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) को जीत के लिए 278 रन का टारगेट दिया है। जवाब में मुंबई ने 17 ओवर में चार विकेट पर 210 रन बना लिए हैं। कप्तान हर्दिक पंड्या और टिम डेविड क्रीज पर हैं।
तिलक वर्मा 64 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें पैट कमिंस ने मयंक अग्रवाल के हाथों कैच कराया।
इससे पहले नमन धीर (14 बॉल पर 30 रन) रोहित शर्मा (12 बॉल पर 26 रन) और ईशान किशन (13 बॉल में 34 रन) आउट हुए।
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार को हैदराबाद ने टॉस हारकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 277 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 23 बॉल पर 63, ट्रैविड हेड ने 24 बॉल पर 62 रन और हेनरिक क्लासन ने 34 बॉल पर 80 रन बनाए। ऐडन मार्करम ने 28 बॉल पर 42 रन का योगदान दिया।
हैदराबाद ने IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। पिछला रिकॉर्ड RCB के नाम दर्ज था। बेंगलुरु ने 2013 के सीजन में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 263 रन बनाए थे।
लाइव अपडेट्स
मुंबई का स्कोर 200 रन पार, 17वें ओवर में भुवनेश्वर ने 20 रन दिए
मुंबई रन चेज में अभी भी बरकरार है। टीम ने 17वें ओवर में 200 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया है। भुवनेश्वर कुमार के इस ओवर से 20 रन आए। मुंबई का स्कोर 17 ओवर में 210/4 हो गया है।
तिलक वर्मा 64 रन बनाकर आउट हुए
तिलक वर्मा 64 रन बनाकर आउट हुए। 34 बॉल में तिलक ने 64 रन बनाए। वे पैट कमिंस की बॉल पर 15वें ओवर में आउट हुए। कमिंस को दूसरा विकेट मिला।
हार्दिक पंड्या MI के लिए 100 सिक्स लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने
हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस के लिए 100 सिक्स लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए है। इससे पहले रोहित शर्मा और कीरोन पोलार्ड टीम के लिए 100 से ज्यादा सिक्स लगा चुके है।
तिलक वर्मा का 24 बॉल पर अर्धशतक; नमन आउट; स्कोर 150 पार
- तिलक वर्मा ने 11वां ओवर लेकर आए जयदेव उनादकट की पहली बॉल पर चौका जमाया। इस चौके के साथ वर्मा ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है। तिलक ने 23 बॉल पर अर्धशतक पूरा किया।
- मुंबई इंडियंस की टीम ने 11वें ओवर में 150 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया है।
- ओवर की चौथी बॉल पर उनादकट ने नमन धीर को पवेलियन की राह दिखाई। नमन को पैट कमिंस ने कैच किया।
तिलक वर्मा ने शाहबाज के ओवर में लगातार तीन छक्के मारे
मुंबई के बैटर तिलक वर्मा ने 10वां ओवर लेकर आए शाहबाज अहमद के ओवर में लगातार तीन छक्के जमाए। उन्होंने दूसरी, तीसरी और 5वीं बॉल पर सिक्स जमाया। इस ओवर से 22 रन आए। 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 141/2 रहा।
तिलक-नमन की अर्धशतकीय साझेदारी
66 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद नमन धीर और तिलक वर्मा के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 119/2 रहा।
मुंबई का स्कोर 100 रन पार
8वें ओवर में मुंबई ने 100 रन का आंकडा पार कर दिया है। मयंक मारकंडे के ओवर की चौथी बॉल पर नमन धीर ने एक रन बनाते हुए टीम का स्कोर 100 रन के पार कराया। इस ओवर में मुंबई का स्कोर 102/2 रहा।
पावरप्ले में मुंबई का स्कोर 76/2
278 रन का टारगेट चेज कर रही मुंबई ने तेज शुरुआत की, लेकिन पावरप्ले में ओपनर्स के विकेट गंवा दिए। ईशान शर्मा 34 और रोहित शर्मा 26 रन बनाकर आउट हुए। 6 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 76/2 रहा।
रोहित शर्मा 12 बॉल पर 26 रन बनाकर आउट, मुंबई का दूसरा विकेट गिरा
5वें ओवर में मुंबई इंडियंस ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। पैट कमिंस के ओवर की तीसरी बॉल पर रोहित शर्मा 12 बॉल पर 26 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अभिषेक शर्मा ने कैच किया। ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 67/2 रहा।
अब्दुल समद से रोहित शर्मा का कैच छूटा
चौथा ओवर डालने आए शाहबाज अहमद की बॉल पर अब्दुल समद से रोहित शर्मा का कैच ड्रॉप हुआ। ओवर की आखिरी बॉल को रोहित ने मिडऑन पर खेला, लेकिन अब्दुल कैच नहीं पकड़ सके।
मुंबई का पहला विकेट गिरा, ईशान 34 रन बनाकर पवेलियन लाैट
चौथे ओवर में मुंबई ने पहला विकेट गंवा दिया है। शहबाज अहमद की दूसरी बॉल पर ईशान ऐडन मार्करम को कैच थमा बैठे।
ईशान ने भुवनेश्वर के ओवर में चार बाउंड्री जमाई
ईशान किशन ने तीसरा ओवर डालने आए भुवनेश्वर कुमार के ओवर में चार बाउंड्री जमाई। इसमें तीन छक्के और एक चौका शामिल रहा। इस ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना विकेट के 50 रन हो गया।
रोहित ने उनादकट की बॉल पर लगातार दो छक्के मारे, ओवर में 18 रन बने
रोहित शर्मा ने दूसरा ओवर लेकर आए जयदेव उनादकट के ओवर में लगातार दो छक्के मारे। इस ओवर से 18 रन आए और मुंबई का स्कोर बिना नुकसान के 27 रन हो गया है।
रोहित शर्मा ने चौके से टीम का खाता खोला, पहले ओवर में स्कोर 9/0
रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस का खाता चौके से खोला है। उन्होंने पहला ओवर डालने आए भुवनेश्वर कुमार के ओवर की दूसरी बॉल पर चौका जमाया। पहले ओवर में मुंबई का स्कोर 9 रन रहा।
हैदराबाद ने उमरान मलिक को इम्पैक्ट बनाया
हैदराबाद ने तेज गेंदबाज उमरान मलिक को इम्पैक्ट प्लेयर बनाया है। वे ट्रैविस हेड की जगह मैदान पर उतरे हैं।
